बिलासपुर। ब्रह्माकुमारीज़ टिकरापारा सेवा केंद्र में रविवार प्रातः 7:00 बजे एक विशेष आध्यात्मिक क्लास का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कनाडा एवं नॉर्थ अमेरिका के जनरल मैनेजर डॉ. बीके शिवलाल भाई कावले जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। 32 वर्षों से ईश्वरीय सेवा में समर्पित शिवलाल भाई विश्व के अनेक देशों में राजयोग मेडिटेशन, आध्यात्मिक जागृति और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दे चुके हैं।
अपने प्रवास के दौरान वे तनावमुक्त जीवन, मन की शांति, आत्मिक शक्ति तथा वर्तमान समय में आध्यात्मिकता की आवश्यकता पर विशेष मार्गदर्शन देंगे। उनके सहज, प्रेरणादायी एवं अनुभवपूर्ण विचारों से श्रोताओं को जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा प्राप्त होगी।
टिकरापारा सेवाकेंद्र की बहनों ने नगरवासियों, युवाओं, माताओं एवं भाई-बहनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस दिव्य संगम का लाभ लेने का अनुरोध किया है।
