बिलासपुर :- तीन वर्ष बाद आया पुरुषोत्तम मास जप तप योग साधना और दान पुण्य का मास है इसी पुण्य परम्परा को आत्मसात करते हुए समाजिक संस्था हंगर फ्री बिलासपुर मिशन कोई भी न सोए भूखा द्वारा स्थानीय हाई टेक बस स्टैंड पर परम्परागत सिंधी व्यंजन *सुहिड़ी बेसिणि भाजी आऊ चावरन जो ढोढो* का वितरण जन मानस में किया गया बिलासपुर पार्वती टावर निवासी चंदानी परिवार के सहयोग सानिध्य से संपन्न इस सेवा को संपादित करने वाले सहयोगियों यथा चंदर मंगतानी , विकास घई , मनोज सरवानी, महेंद्र माखीजा, नवीन पंजवानी, माधव मुजुमदार, रेखा आहुजा व ऑक्सिजन मेन राजेश खरे के प्रति आभारित होते हुए संस्था के संस्थापक सतराम जेठमलानी ने बताया कि संस्कारधानी बिलासा की पावन धरा पर सहृदय संवेदन शील नागरिक बंधुओ द्वारा प्रति दिवस भोग भंडारे का आयोजन कर दाल चावल , सब्जी पूरी का वितरण किया जाता है पर हमारी संस्था हंगर फ्री बिलासपुर द्वारा भिन्न भिन्न भारतीय शैली के व्यंजनों कभी साउथ इंडियन कभी पंजाबी स्वाद तो कभी विशिष्ट सिंधी व्यंजन का रसा स्वादन आगंतुक वंचित वर्ग के प्रभुजनों को भंडारे के माध्यम से करवा कर उनकी क्षुधा शांति के साथ साथ अनेकता में एकता वाली भारतीय भावना को प्रशस्त करने का प्रयास करती है।
