18 -19मई 2 दिन की कैट राष्ट्रीय बैठक में दुसरे दिन रात्रि को 8:00 बजे रेल भवन नईदिल्ली में माननीय रेलमंत्री श्रीअश्वनी वैष्णव से देश भर के कैट प्रतिनिधि मंडल से रेल मंत्री ने मुलाकात की तथा फ्रेट कॉरिडोर पर उन्होंने ज्यादा जोर दिया एवं सभी प्रतिनिधि मंडल से अपने-अपने क्षेत्र में जो भी रेल सुविधा चाहिए उसके बारे में उन्होंने कहा की सबको अपने क्षेत्र की समस्या एवं सुझाव को उनके मंत्रालय में भेज दे वह उस उचित मांगों पर शीघ्र ही निराकरण करेंगे उक्त मीटिंग में बिलासपुर से कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी भी शामिल हुए थे
इसी कड़ी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी , राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा,बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह , कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल, दिलीप खेंडेलवाल , सुरेन्द्र अजमानी, महामंत्री परमजीत उबेजा, , अनिल राघवानी, प्रमोद वर्मा,प्रवीण सलूजा, नितिन सलूजा,विष्णु गुप्ता , अरविंद वर्मा , विदुत मंडल राजेश सैनी , चंदन कनोडिया , दीपक गोयल , मुकेश लालचंदानी , मनोज लाहोरानी, एवं कैट बिलासपुर टिम ने सभी व्यापारियों, और आम जानता से अपील कि है कि यदि आप बिलासपुर में रेल सेवा में सुधार , रेलगाड़ियो के ठहराव और नई रेलसेवाओं से संबधित सुझाव आप कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) बिलासपुर ईकाई को 24/5/26 तक लिखित देवे जिससे आप सभी सदस्यों व्यापारियों और व्यापारी संगठन के सुझावो को केंद्र में भेजा जा सके
आगे हीरानंद जयसिंह ने कहा सभी के सुझाव और मिलजुलकर प्रयास करने बिलासपुर में रेल सुविधाओं का विकास होगा और सभी बिलासपुरवासियों को इसका लाभ होगा इसलिए आप सभी व्यापारी संगठन एवं सामाजिकसंगठन व बिलासपुरवासी अपने सुझाव जल्द से जल्द साझा करे 🙏
हीरानन्द जयसिंह
जिला अध्यक्ष कैट बिलासपुर
