श्रीराम न्यू क्लाथ मार्केट में निःशुल्क लीवर जांच में सैकड़ों ने उठाया लाभ
बिलासपुर। ग्लोबल गैस्ट्रो व लीवर केयर के डॉ. समर्थ शर्मा ( पूर्व सलाहकर सर गंगाराम हॉस्पिटल नई दिल्ली ) के सहयोग से श्री राम कपड़ा मार्केट अग्रसेन चौक में एक दिवसीय निशुल्क लीवर जांच शिविर का सफल आयोजन जज़्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के प्रमुख संजय मतलानी के नेतृत्व में किया गया। इस शिविर में सैकड़ों व्यापारी बंधुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने निःस्वार्थ भाव से स्वास्थ्य लाभ उठाया, खासकर कपड़ा मार्केट में काम करने वाले लोगों ने बढ़ चढ़ कर अपनी जाँच करवाई गई, इस शिविर का मक़सद ऐसे लोगों तक इस बड़ी और महंगी जाँच को पहुँचाना था जो आर्थिक कमज़ोरी की वजह से और बड़ी फीस ना दे पाने की वजह से वंचित रह जाते हैं इस जाँच शिविर में अनगिनत ऐसे लोग मिले जिनका लीवर फैटी और कठोर हो रहा है, अब समय पर ये अपना ईलाज शुरू कर खुद को सुरक्षित रख सकेगे और स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगे

बिलासपुर प्रमुख कपड़ा व्यवसायी राजकुमार बजाज ने बतलाया कि डॉ. समर्थ शर्मा द्वारा सभी जाँच करवाने वालों को निशुल्क ओपीडी कार्ड भी प्रदान किया गया जिस से की यदि कोई शिविर का मरीज़ उनसे मिलने आना चाहे तो उसे फीस की वजह से संकोच ना हो और वह बेझिझक उनसे मुलाक़ात करने आ सके डॉ. शर्मा ने कहा की आगे भी उनके द्वारा निरंतर ऐसे प्रयास किए जाते रहेंगे !मार्केट के प्रमुख कपड़ा व्यवसायी बेमिसाल के संचालक अमर बजाज के अनुसार व्यापारियों एवं आमजनों में लीवर संबंधी रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं लीवर जो शरीर का महत्वपूर्ण अंग है, इसकी समय-समय पर जांच बेहद जरूरी है। शिविर में निःशुल्क लीवर की जांच सुविधा उपलब्ध करायी गयी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम एवं रायपुर से ऋषिकुल फाउंडेशन से आचार्य ऋषि ने लीवर से जुड़ी बीमारियों, खान-पान की आदतों एवं बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी गई।इस मौके पर थोक कपड़ा एवं होजियरी यापारी संघ, श्री राम न्यू क्लाथ मार्केट के पदाधिकारियों ने डॉ. समर्थ शर्मा के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाना चाहिए। इस जांच शिविर में मार्केट के सभी व्यापारियों ने सहयोग किया।इस मौके पर अध्यक्ष अमरजीत सिंह टुटेजा, अमर बजाज, अशोक रोहरा, श्रीराम गांधी, राजकुमार बजाज, नरेश कोटवानी, अशोक पंजवानी, सूरज रूचंदानी, दीपक सलूजा, दिलीप आगिघा, दीपक जैसवानी उपस्थित थे। एवं बिलासपुर की टीम जज़्बा से आकाश यादव, नितीश सांडे, एलेन खूंटे, हरिश साहू, आशीष जांगड़े, तरुण चंद्रा, निधि निराला का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ,।
