रायपुर :- ऑटोमोबाइल व्यापार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, व्यावहारिक कठिनाइयों एवं व्यापारियों के समक्ष आ रही चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में व्यापार संचालन के दौरान अनेक प्रशासनिक एवं व्यावसायिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिनके समाधान के लिए शासन स्तर पर सकारात्मक पहल की आवश्यकता है।
एसोसिएशन द्वारा रखें गए सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि व्यापारियों की जायज मांगों एवं समस्याओं को शासन के समक्ष पूरी मजबूती के साथ रखा जाएगा तथा उनके त्वरित और स्थायी समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। प्रदेश के आर्थिक विकास में व्यापारिक समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका है और उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता होना चाहिए
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चेम्बर के उपाध्यक्ष श्री दिलीप इसरानी जी एवं श्री पंकज जैन जी, छत्तीसगढ़ ऑटोमोबाइल रिसेलर्स एसोसिएशन के श्री कुलवंत सिंह गुंबर जी, श्री नवनीत जैन जी (सचिन), श्री विकास बरड़िया जी(विक्की), जिया उल रहमान जी, श्री सुमित नाहटा जी, श्री विवेक गौतम जी, मोहम्मद सादिक जी तथा श्री बलविंदर सिंह चंडोक जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
