बिलासपुर :- कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स बिलासपुर के पूर्व अध्यक्ष किशोर पंजवानी ने बताया कि थोक कपड़ा एवं होजियरी रेडीमेड व्यापार में भविष्य में बहुत कठनाई भरा है आने वाले समय मे व्यापारियों ने सुधार नही किया तो बहुत नुकसान हो सकता है , वर्तमान में कपड़े व रेडीमेड का उत्पादन गति बहुत कम है व अब देसावर में उधारी जो पहले मिलती थी वैसी अब नही मिल रही कई वैरायटियों का एडवांस पेमेंट करना पड़ता है , नीचे कस्टमर से पेमेंट आवक वैसी ही है जैसे पहले थी , रिकवरी रकम की सीमा तय करना अत्यंत जरूरी है ,रोज नई डिजाइनों का चलन होने की वजह से माल भी डेड स्टॉक काफी मात्रा में हो रहा , ऑनलाइन व्यापार के कारण भी व्यवसाय पर विपरीत असर पड़ रहा है , खाते बही में उधारी भी 3 से 5 % तक डूबत होने की संभावना से इनकार नही किया जा सकता ,
अगर आने वाले समय के बारे में समस्त व्यापारी ऐक बैठक कर आपसी विचार विमर्श करें तो कपड़े व रेडीमेड के व्यापार को गति मिल सकती है
किशोर पंजवानी
पूर्व अध्यक्ष थोक कपड़ा एवं होजियरी व्यापारी संघ
पूर्व अध्यक्ष कैट (CAIT) बिलासपुर इकाई
