थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
अपराध क्रमांक – 445/2026
धारा – 296, 351(3), 115(2), 3(5), 127(2), 308(2), 309(2) बीएनएस
06 आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज, 02 आरोपी गिरफ्तार
लूटा गया टाटा पिकअप वाहन बरामद, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
गिरफ्तार आरोपी :
- मोहम्मद फिरोज पिता अब्दुल जब्बार, उम्र 42 वर्ष, निवासी मसानगंज मस्जिद के पास, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर।
- अब्दुल सफीर पिता अब्दुल सलाम, उम्र 32 वर्ष, निवासी बलराम सिंह प्लॉट, यदुनंदन नगर तिफरा, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर।
प्रार्थी द्वारा थाना सिरगिट्टी में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि मोहम्मद फिरोज, रोहित, राहुल, रितिक, तौसिफ एवं अन्य साथियों द्वारा उसके साले को कबाड़ी दुकान में बंधक बनाकर रखा गया। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देकर रुपये की मांग की। इसके साथ ही प्रार्थी का टाटा कंपनी का पिकअप वाहन भी बलपूर्वक अपने कब्जे में ले लिया।
रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई प्रारंभ की गई। पतासाजी के दौरान आरोपी मोहम्मद फिरोज एवं अब्दुल सफीर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी मोहम्मद फिरोज के कब्जे से घटना में लूटा गया टाटा कंपनी का पिकअप वाहन बरामद कर जप्त किया गया।गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
