
। बिलासपुर :- खुले तार, जर्जर उपकरण और बिना सुरक्षा व्यवस्था के खड़ा यह ट्रांसफार्मर कभी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। नदी किनारे रहने वाले नागरिकों, महिलाओं और बच्चों की जान जोखिम में है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदकर बैठे हैं।हम मांग करते हैं कि इस ट्रांसफार्मर की तत्काल मरम्मत की जाए, सुरक्षा कवच लगाया जाए तथा पूरे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य कराया जाए। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई और कोई दुर्घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग एवं प्रशासन की होगी।जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ बंद करो, गोंडपारा के ट्रांसफार्मर को तुरंत दुरुस्त करो!””भाजपा सरकार के सुशासन की हकीकत गोंडपारा नदी किनारे लगे इस जर्जर ट्रांसफार्मर में साफ दिखाई दे रही है। जनता खतरे में है, लेकिन सरकार और विभाग कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं। हादसे का इंतजार करने के बजाय तत्काल व्यवस्था सुधारी जाए, यही जनता की मांग है।”विनीत : विभव सराफजिला महासचिव, किसान कांग्रेस बिलासपुर शहर
