
*
*अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवी संस्था लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233सी में लायंस क्लब बिलासपुर मिडटाउन का शपथ ग्रहण समारोह होटल एमरॉल्ड मे भव्य एवं गरिमामय तरीके से सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि व शपथ अधिकारी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन रिपुदमन पुसरी जी,विशिष्ट अतिथि प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन पवन मलिक जी,विशिष्ट अतिथि लायन मोहन सिंह छाबड़ा जी डिजी प्रोग्राम सचिव,विशिष्ट अतिथि लायन आशीष अग्रवाल जी सेवाकार्य सचिव,गेस्ट ऑफ़ ऑनर रीजन चेयरपर्सन लायन अमनदीप सिंह होरा जी,गेस्ट ऑफ़ ऑनर जोन चेयरपर्सन लायन आरती साहू जी,विशिष्ट अतिथि क्लब संरक्षक लायन सुधा साव जी उपस्थित रहे। साथ में डिस्ट्रिक्ट एवं अन्य क्लबों के पदाधिकारी लायन बी महेश कुमार जी,रीजन चेयरपर्सन लायन अर्चना तिवारी जी,जोन चेयरपर्सन लायन रंजना भारती जी,लायन गुंजन शर्मा जी,जोन चेयरपर्सन लायन लव श्रीवास्तव जी,लायन विष्णु गुप्ता जी,लायन अरविंद वर्मा जी एवं लायन नरेंद्र साहू जी भी इस शपथग्रहण कार्यक्रम के साक्षी बने। शपथ अधिकारी के द्वारा *अध्यक्ष* लायन आरती अंबष्ट जी,*उपाध्यक्ष* लायन सुमन गुप्ता जी,एमजेएफ लायन सुलोचना सिंह बघेल जी,लायन नीना गरेवाल जी,*सचिव* लायन अंजिता उपाध्याय जी,*सहसचिव* लायन रचना ताम्रकार जी,*कोषाध्यक्ष* लायन डॉक्टर प्रीति प्रसाद जी,*सहकोषाध्यक्ष* लायन प्रेमलता तिवारी जी,लायन सीमा देवांगन जी एवं अन्य कमेटी पदों पर क्लब के वरिष्ट सदस्यों लायन उषा तिवारी जी,लायन कुसुम गोयल जी,लायन सावित्री मिश्रा जी,एमजेएफ लायन संध्या पांडेय जी,लायन सुषमा तिवारी जी,लायन शंपा दत्ता जी,लायन कस्तूरी सेठी जी,लायन शशि आहूजा जी,लायन जीत उपवेजा जी,पीएमजेएफ लायन हेमलता अग्रवाल जी,लायन गरिमा तिवारी जी को शपथ दिलाई गई। क्लब एडमिनिस्ट्रेटर की शपथ लायन सुधा साव जी ने ली। नये सदस्यों में लायन रंजीत दुआ जी एवं लायन रेखा चन्देल जी को शपथ दिलाई गई तथा क्लब के अन्य सदस्यों लायन सतिंदर कौर चतरथ जी,लायन शीतल गाँधी जी,लायन उषा सलूजा जी,लायन सुमन राजपाल जी,लायन नागमणि राव जी,एमजेएफ लायन नंदिनी तिवारी जी,लायन आशा पांडेय जी,लायन रश्मि छाबड़ा जी,लायन सुचित्रा साव जी,लायन उषा गुप्ता जी,लायन शुभ्रा गुप्ता जी,लायन सपना गुप्ता जी,लायन मनि जायसवाल जी,लायन ममता वर्मा जी,लायन अनुराधा सिंह जी एवं लायन अमरजीत छाबड़ा जी,लायन प्राची तिवारी जी,लायन अमरजीत छाबड़ा जी,लायन कवल कौर जी एवं लायन प्रज्ञा पांडेय जी को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन रिपुदमन पुसरी जी ने डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट “प्रेरणा” एवं डिस्ट्रिक्ट स्लोगन “सरबत दा भला” के साथ सेवाकार्यों को करने की जानकारी दी एवं पदाधिकारियों को लायन पिन से सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि लायन पवन मलिक जी ने लायनवाद के कार्यों के विषय में बताया। रीजन चेयरपर्सन लायन अमनदीप सिंह होरा जी ने सदस्यता वृद्धि का आग्रह किया। जोन चेयरपर्सन लायन आरती साहू जी ने मिडटाउन के कार्यों की सराहना की। लायनवाद के प्रोटोकाल के अनुसार सभा प्रारंभ के साथ मेलविन जोन्स के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। ध्वजवंदन के साथ राष्ट्रगान एवं मंचस्थ विभूतियों का स्वागत किया गया। स्वागत नृत्य सृष्टि गर्ग के द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा स्मृतिचिन्ह के द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। व्यवस्थित एवं गरिमामय शपथग्रहण समारोह एमओसी लायन उषा तिवारी जी एवं लायन शंपा दत्ता जी के कुशल संचालन के साथ सम्पन्न हुआ।✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨
