
* पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी बजाज बिरादरी पंचायत द्वारा शीघ्र होने वाले विशाल प्रदेश स्तरीय मिलन समारोह की तैयारियों के लिए छत्तीसगढ़ स्तर पर होने वाले दौरे के अंतर्गत शुक्रवार को सिमगा,तिल्दा,भाटापारा एवं चकरभाठा जाकर सभी सिंधी समाज प्रमुखों से रूबरू मुलाकात करते हुए पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी बजाज बिरादरी पंचायत के गठन का उद्देध्य बताकर उनका हर प्रकार से सहयोग का आश्वासन लिया ।बजाज बिरादरी परिवार के सदस्य उस वक्त अभिभूत हो गए जब श्री सिंधु अमरधाम झुलेलाल मंदिर चकरभाठा (बिलासपुर) में संत साईं श्री लालदास जी का ये कहकर आशीर्वाद मिला कि भगवान झुलेलाल आप सभी बजाज बिरादरी को अपने उद्देश्य में कामयाब करें ।बजाज बिरादरी के प्रदेश महासचिव श्री अमर बजाज जी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम बजाज जी नें बताया कि- साईं आनंदराम,भगतराम दरबार चकरभाटा के श्री साईं कृष्णदास एवं संत श्री बलरामदास जी नें भी बजाज बिरादरी के सदस्यों को नेक मकसद के लिए शुभकामनाओं के साथ अपना आशीर्वाद भी दिया । प्रमुख सलाहकार श्री अनेश बजाज जी नें आगे बताया कि- भाटापारा में पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत मुखी साहब श्री अनिल गिडवानी जी,पूज्य बिरादरी पंचायत के मुखी साहब श्री सच्चानन्द थदवानी जी एवं उनकी टीम,तिल्दा में मुखी साहब श्री शमनलाल खूबचंदानी जी एवं उनकी टीम,सिमगा में मुखी श्री अडवानी जी एवं उनकी टीम,चकरभाटा में मुखी साहब श्री सुरेश फोटाणी जी,श्री मनोहरलाल मलघानी जी एवं दोनों पूज्य पंचायतों के सदस्यों द्वारा पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी बजाज बिरादरी पंचायत के सभी पदाशिकारियों का आत्मीय स्वागत किया गया,साथ ही बिरादरी पंचायत के प्रदेश संयोजक श्री सुंदर बजाज जी द्वारा बजाज बिरादरी के गठन को लेकर बताए गए उद्देश्यों को आत्मसात किया और हर प्रकार से सहयोग देने की मंशा जाहिर की ।एक दिवसीय दौरे प्रोग्राम में वरिष्ठ समाजसेवी श्री शंकरलाल दानवानी जी बजाज बिरादरी का हर जगह मार्गदर्शन करते रहे ,साथ ही अनेक समाजसेवियों श्री मनोहर लाल खट्वानी जी , श्री सुन्दर आहुजा जी एवं हमर संगवारी के प्रमुख श्री विजय दुसेजा जी द्वारा पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी बजाज बिरादरी पंचायत द्वारा होने वाले आगामी मिलन समारोह की मुक्तकंठ से सराहना की। अंत में बजाज बिरादरी के प्रदेश महासचिव अमर बजाज ने समझा जनों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया
