
*बिलासपुर। चकरभाठा स्थित पूज्य बाबा आनंदराम-बाबा भगतराम दरबार में साईं श्री कृष्णदास जी महाराज एवं संत बलराम भैया जी से पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी बजाज बिरादरी पंचायत के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी बजाज बिरादरी पंचायत के प्रदेश महासचिव अमर बजाज ने बतलाया कि इस पावन अवसर पर बजाज पदाधिकारियों ने दोनों संतों का पुष्प-हार एवं शाल पहनाकर कर आशीर्वाद प्राप्त किया। संतों ने स्नेह भाव से पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी बजाज बिरादरी परिवार के पदाधिकारियों को शाल से अलंकृत कर अभिनंदन किया। साथ ही बिरादरी की एकता, अखंडता, प्रगति एवं समाज सेवा के कार्यों में निरंतर वृद्धि हेतु विशेष आशीर्वाद प्रदान किया।संतों का सानिध्य प्राप्त कर समस्त पदाधिकारी अभिभूत हुए एवं समाज सेवा के संकल्प को और दृढ़ किया। इस अवसर पर पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी बजाज बिरादरी पंचायत के प्रदेश संयोजक सुन्दर बजाज, प्रमुख सलाहकार अनेश बजाज, प्रदेश महासचिव अमर बजाज, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम बजाज, वरिष्ठ समाजसेवी शंकरलाल दानवानी, मनोहर खट्वानी , सुन्दरदास, पूज्य सिंधी पंचायत चकरभाठा अध्यक्ष सुरेश फुटानी, रियासती पंचायत चकरभाठा के अध्यक्ष मनोहरलाल मलघानी एवं हमर संगवारी के प्रमुख विजय दुसेजा उपस्थित थे।
