
*बिलासपुर। आस्था के केंद्र श्री सिंधु अमरधाम आश्रम, झूलेलाल मंदिर, चकरभाठा में संत साईं श्री लालदास जी एवं पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी बजाज बिरादरी पंचायत द्वारा लोकप्रिय साप्ताहिक अखबार ‘हमर संगवारी’ के प्रमुख संपादक श्री विजय दुसेजा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्री विजय दुसेजा को पुष्प-हार एवं शाल पहनाकर अभिनंदित किया गया। पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी बजाज बिरादरी पंचायत के प्रदेश महासचिव श्री अमर बजाज ने बताया कि सिंधी समाज के होनहार पत्रकार श्री विजय दुसेजा जी को समाजहित एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर संत साईं श्री लालदास जी, पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी बजाज बिरादरी पंचायत के प्रदेश संयोजक श्री सुन्दर बजाज, प्रमुख सलाहकार श्री अनेश बजाज, प्रदेश महासचिव श्री अमर बजाज, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीघनश्याम बजाज, वरिष्ठ समाजसेवी श्री शंकरलाल देवनानी, श्री मनोहर खट्वानी, श्री सुन्दरदास आहुजा, पूज्य सिंधी पंचायत चकरभाठा अध्यक्ष श्री सुरेश पुरानी, रियासती पंचायत चकरभाठा के अध्यक्ष श्री मनोहर लाल मलघानी इत्यादि शामिल थे।
