सिंधी साहित्य सागर इंदौर चैप्टर द्वारा सिंधी साहित्यकार लेखक उपन्यासकार स्वर्गीय श्री गोविंद माली की 105 वी जयंती कल
स्वामी प्रीतम दास सभागृह में मनाई गई
इस अवसर पर साहित्यिक और काव्य गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें संस्था के अध्यक्ष किरण परियानी अनमोल द्वारा स्वर्गीय श्री गोविंद माली जी के साहित्य रचनाओं और जीवन पर लिखा हुआ शोध पत्र प्रस्तुत किया
अपनी ग़ज़ल प्रस्तुत की
लेखिका कोमल रिझवानी ने
स्वर्गीय गोविंद माली जी के जीवन पर प्रकाश डाला
कार्यक्रम का संचालन भारती खटवानी ने किया
अतिथि स्वागत संस्था सचिव कमला राजानी ने किया
सिंधी कवियत्री नदिया मसंद चंद्रा सायता ताराचंद लालवानी नमोश तलरेजा ने
काव्य पाठ किया
नसाहित्यकार लेखिका विनीता मोटलानी ने विभाजन की त्रासदी पर मार्मिक कहानी का पाठ किया
कहानी को सुनकर हाल में बैठे हुए सभी श्रोता भाव विभोर हो गये
निर्मला राजानी ने कहानी का पाठ किया
कीर्ति जैसवानी द्वारा सिंधी मधुर गीत की प्रस्तुति की गई
कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र सचदेव ईश्वर लाल झामनानी विशेष रूप से उपस्थित थे
कार्यक्रम को वरिष्ठ समाजसेवी साहित्यकार ईश्वर लाल झामनानी ने भी संबोधित किया
कार्यक्रम में समाजसेवी श्री गोपाल दास परियानी नन्दलाल खथुरीया मंशाराम राजानी सहित
सिंधी समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित थे
अंत में आभार संस्था की सचिव कमला राजानी ने माना
