कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) बिलासपुर के पदाधिकारियों ने स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने और ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को मजबूत करने के लिए आज एक विशेष अभियान चलाया। बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह के नेतत्व में कैट टीम ने बिलासपुर रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें कैट की सदस्य रिकॉर्ड शीट (रोस्टर शीट) सौंपी। मुलाकात के दौरान कैट पदाधिकारियों ने रेलवे अधिकारियों से चर्चा की और स्थानीय दुकानदारों व कैट सदस्यों से ही आवश्यक खरीदारी करने की अपील की। आज रेलवे के अलग-अलग विभागों में जाकर लगभग 100 रोस्टर शीट बांटी गईं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सरकारी और अर्ध-सरकारी विभागों में कैट सदस्यों और स्थानीय व्यापारियों की भागीदारी बढ़ाना है।कैट बिलासपुर के अध्यक्ष श्री हीरानंद जयसिंह, कोषाध्यक्ष श्री आशीष अग्रवाल और संगठन महामंत्री श्री परमजीत सिंह उबेजा ने संयुक्त रूप से बताया कि इस प्रयास से आने वाले समय में बिलासपुर के स्थानीय व्यापारियों और कैट सदस्यों के व्यापार में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने भी कैट की इस मुहिम की सराहना की है। इस मुलाकात के दौरान कैट बिलासपुर के अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह , कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह अजमानी , उपाध्यक्ष प्रवीण सलूजा, मंत्री हरदीप होरा , गुरुदयाल, विष्णु गुप्ता एवं कैट बिलासपुर के प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
हीरानंद जयसिंह
अध्यक्ष
कैट बिलासपुर
9827108951
