बिलासपुर। श्री झूलेलाल चालीहा महोत्सव के पावन अवसर पर बिलासपुर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। इसी कड़ी में चक्करभाटा के मशहूर गायक विनोद चावला ने कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी सेवाएं प्रदान की वह माथा टेकि विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की
इस अवसर पर समिति की ओर से अध्यक्ष जगदीश हरदवानी ने गायक विनोद चावला का सम्मान किया तथा उनके द्वारा दी गई सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कलाकार अपनी कला के माध्यम से समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक भावनाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
श्री झूलेलाल चालीहा महोत्सव के दौरान आयोजित हो रहे विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समाज के लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिल रही है। महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दे रहा है।
