*यातायात पुलिस बिलासपुर*
*🔹
*🔹जिले के सभी शहरों के एग्जिट प्वाइंट एवं एंट्री पॉइंट पर लगाए गए विशेष चेकिंग अभियान*
*🔹राजपत्रित पुलिस अधिकारी व थाने के पर्यवेक्षण अधिकारी के विशेष सुपरविजन में थाना प्रभारी, यातायात के टैंगो एवं अतिरिक्त बल के साथ तैनात कर बनाई गई चेकिंग टीम-*
*🔹बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को हेलमेट धारण करने हेतु किया गया प्रेरित*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के विशेष पर्यवेक्षक में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पैनी निगरानी रखी जा रही है साथ ही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु लगातार सड़क सुरक्षा के सभी आयामों पर बेहतर से बेहतर और विशेष कार्य योजना बनाकर उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में सड़क दुर्घटनाओं के अवलोकन, विश्लेषण एवं समीक्षा के पश्चात यह तथ्य सामने आए हैं कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं दोपहिया वाहन चालकों के कारण हुई है जिसमें मृत्यु के आंकड़े दो पहिया वाहन चालकों के द्वारा हेलमेट धारण नहीं करना तथा सिर में चोट के कारण आई है इस बात को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के द्वारा सभी राज पत्रित अधिकारियों एवं सभी थाना प्रभारी तथा यातायात के सभी टैंगो को यह निर्देशित किया गया है कि नियमित रूप से शहर के आउटर एरिया में जाने वाले वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करने हेतु प्रेरित किया जाए और अगर उनके द्वारा हेलमेट धारण नहीं की जाती है और यातायात नियमों और सुरक्षा मापदंडों का उल्लंघन किया जाता है ऐसी स्थिति में अनिवार्य रूप से सघन अभियान चलाते हुए ऐसे वाहन चालकों पर कड़ी से कड़ी और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज विशेष ड्यूटी प्लान तैयार कर शहर के सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर राजपत्रित पुलिस अधिकारी के पर्यवेक्षण में तथा स्थानीय थाना प्रभारी एवं यातायात के टैंगो और यातायात व थाने के बल के द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए हेलमेट नहीं पहन कर चलने वाले वाहन चालकों को हेलमेट धारण करने हेतु प्रेरित किया गया। इसके लिए यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा समस्त दुपहिया वाहन विक्रेताओं को भी ऐसी जगह पर हेलमेट स्टाल लगाए जाने हेतु आमंत्रित किया गया था ताकि शहर के आउटर एरिया में वाहन चलाने वाले दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट तत्क्षण उपलब्ध हो सके और लोगों के द्वारा हेलमेट को वाहन चालन के दौरान एक अनिवार्य सुरक्षा कवच संसाधन के रूप में धारण करने की प्रवृत्ति विकसित हो सके।
इसी को दृष्टिगत रखते हुए सभी क्षेत्रों में क्षेत्रीय पर्यवेक्षक राजपत्रित अधिकारी, स्थानीय थाना के थाना प्रभारी यातायात पुलिस के टैंगो एवं अतिरिक्त बल के द्वारा चेकिंग करते हुए अधिकांश वाहन चालकों को हेलमेट की अनिवार्यता के संबंध में अवगत कराई गई है तथा सड़क दुर्घटनाओं के परिणाम स्वरुप सर में आई चोटों की गंभीरता से अवगत कराई गई है तथा जिन वाहन चालकों के द्वारा हेलमेट नहीं धारण कर वाहन चलाने की कोशिश की गई है ऐसे वाहन चालकों पर गंभीरता से कार्यवाही भी सुनिश्चित की गई है यह कार्यवाही जिले के सभी थाना क्षेत्र, सभी प्रमुख मार्गो तथा सभी शहर के एग्जिट मार्गों पर सुनिश्चित की जा रही है ताकि वाहन चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण कर चले।
विदित हो कि 2025 में सड़क दुर्घटनाओं के अवलोकन के आधार पर दोपहिया वाहन चालकों की सड़क दुर्घटनाओं का प्रतिशत 61.6% तथा बिना हेलमेट धारण कर वाहन चलाने के दौरान 66% मृत्यु हुई है जो कि सर में चोट लगने के कारण हुई है अतः इस बात को दृष्टिगत रखते हुए बहुत ही गंभीरता के साथ, हेलमेट धारण नहीं करने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है जिले के समस्त नागरिकों से विशेष अनुरोध है कि वाहन चलाते समय सदैव यातायात सुरक्षा मापदंडों एवं मानकों का पालन करें एवं यातायात नियमों के समुचित जानकारी रखते हुए सदैव सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से वाहन चलावे ताकि किसी भी स्थिति में सड़क दुर्घटनाओं जैसी अप्रिय हालत निर्मित ना हो सके।
इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे, डीएसपी शिव चरण परिहार सहित नगर के सभी नगर पुलिस अधीक्षक सीएसपी सिविल लाइन परमेश्वर तिलकवार , सीएसपी कोतवाली गगन कुमार, सीएसपी सरकंडा तिलेश्वर यादव, सीएसपी चकरभाठा राजेश जोशी, तथा एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय, एसडीओपी मस्तूरी सुदीप सरकार, एवं प्रोबेशनर डीएसपी आकाश चौधरी सहित शहर के सभी थाना प्रभारी एवं यातायात के सभी टैंगो तथा पेट्रोलिंग, क्रेन व कार वो बाइक लिफ्टर के प्रभारी अधिकारी शामिल थे।
