भोपाल – भक्तों की आस्था के केंद्र मा कालका चौराहा स्थित जय मां काली मंदिर में हर मंगलवार सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ होता है , अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद हिंदू हेल्पलाइन के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश रायचंदानी ने बताया कि हमारे संस्थापक अध्यक्ष डा भाई प्रवीण तोगड़िया जी के मार्गदर्शन और दिशा निर्देशानुसार पूरे भारतवर्ष में लाखों लोग भगवान हनुमान चालीसा का निरंतर कर रहे हैं और मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी संगठन के हजारों लोग नियमित हनुमान चालीसा केंद्र चलकर हनुमान चालीसा पाठ कर रहे हैं और करवा रहे हैं उसी कड़ी में आज भी जय मां काली मंदिर में सैकडो भक्तों ने मिलकर भव्य हनुमान चालीसा का पाठ किया इसके बाद वहां आने वाली सैकड़ो माता बहनों मैं रक्षाबंधन के चलते राखीयो का वितरण किया गया । इसी के साथ यहां पर आने वाले दर्जनों बच्चों मे भी रक्षाबंधन के उपलक्ष में कपड़े वितरण किए गए । आज के इस वितरण में विशेष रूप से सहयोग रहा मंदिर समिति के उपाध्यक्ष राजकुमार रायचंदानी, स्व अशोक ज्ञानचंदानी, भवानी फटाखा राखी सेंटर के धर्मेंद्र सबनानी ओर समाजसेवी पवन साहू का रहा । रक्षाबंधन तक यह कर्म लगातार जारी रहेगा आज इस मौके पर मंदिर समिति के संस्थापक अध्यक्ष श्री जगदीश कुमार रायचंदानी ने छोटे मासूम बच्चों को अपने हाथों से कपड़े पहना है और उनके चेहरे पर मुस्कान लाई। आज के इस अवसर पर मुख्य रूप से हिंदू हेल्पलाइन की क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश रायचंदानी, राजकुमार रायचंदानी, मुन्ना आडतानी, राकेश आदनानी, सा पंडित मनोज पांडे, हरीश कुमार लालवानी, ओमप्रकाश सेन, जयंत सेन, सुरेश चादवानी, रूबी राय आदि लोक मौजूद रहे।
