बिलासपुर।
बिलासपुर के लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू तथा बिलासपुर नगर निगम की महापौर पूजा विधानी ने वरिष्ठ पत्रकार एवं साप्ताहिक जन संदेश के प्रधान संपादक राजकुमार कलवानी की पांचवीं स्मारिका का विमोचन किया।
इस अवसर पर राजकुमार कलवानी ने बताया कि यह जन संदेश की पांचवीं स्मारिका है। स्मारिका में पर्यावरण संरक्षण,संस्कृति के साथ-साथ,रोजगार एवं विभिन्न सामाजिक विषयों एवं जनजागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण लेखों को शामिल किया गया है। राजकुमार कलवानी पिछले 36 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं तथा साप्ताहिक समाचार पत्र जन संदेश का निरंतर प्रकाशन कर रहे हैं।
स्मारिका के विमोचन अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने राजकुमार कलवानी एवं पूरे कलवानी परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी हैं। संस्कार मिलेंगे तभी समाज मजबूत होगा और समाज मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा।”

उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की असली शक्ति उसकी संस्कृति और संस्कार होते हैं। सिंधी समाज में शिक्षा,व्यापार के साथ-साथ संस्कृति और संस्कारों की समृद्ध परंपरा रही है। अब आने वाली पीढ़ी तक इन संस्कारों और संस्कृति को पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है,जिससे समाज और देश दोनों मजबूत एवं खुशहाल बन सकें,उन सभी विषयों पर केंद्रित यह स्मारिका कलवानी जी ने प्रकाशित की है मेरी शुभकामनाएं हैं कि यह स्मारिका सभी के लिए उपयोगी होगी
उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कलवानी जी के द्वारा लंबे समय से किए जा रहे योगदान की भी सराहना की तथा कहा कि राजकुमार कलवानी जी का जैसा नाम है वैसा उनका स्वभाव है,हंसमुख मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं आप,अत्यंत नम्रतापूर्वक सबके साथ मिलते हैं,सभी को आदर सम्मान देते हैं,जैसा नाम वैसे गुण हैं इनमें.मैं कलवानी जी की निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएं देता हूं
महापौर पूजा विधानी ने भी स्मारिका के विमोचन पर वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार कलवानी,उनके परिवार के सदस्यों एवं समाज के आए हुए सभी लोगों को बधाईयां एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि राजकुमार कलवानी जी ने लंबे समय से पत्रकारिता के माध्यम से समाज और शहर की आवाज को प्रमुखता से उठाया है,उनका महत्वपूर्ण योगदान है,इस स्मारिका के लिए मेरी ओर से बहुत बहुत बधाईयां,शुभकामनाए
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं समाज के लोगों द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू तथा महापौर पूजा विधानी का फूलों की माला पहनाकर,बुके देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया।
कार्यक्रम में डॉ. हेमंत कलवानी, डॉ.मनोहर टेकचंदानी,डॉ. रमेश कलवानी,रुपचंद डोडवानी,सुरेश वाधवानी,डा.मनोज चौकसे,एवं डा.रौनक कलवानी को शॉल पहनाकर श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राजकुमार कलवानी जी ने माननीय तोखन साहू जी एवं महापौर श्रीमति पूजा विधानी जी को शाल पहनाकर श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक एवं मित्रगण उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने जन संदेश की पांचवीं स्मारिका के प्रकाशन पर वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार कलवानी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डा.मनोहर टेकचन्दानी,डा.रमेश कलवानी,रुपचंद डोडवानी,भरतलाल मोटवानी,डा.हेमंत कलवानी,देवानंद छत्तानी,तीरथ वाधवानी,शंकरलाल कलवानी,डा.रौनक कलवानी,प्रभाकर मोटवानी,दिलीप कलवानी,सुरेश वाधवानी,डा.हुदलदास सोमनानी,महेश दुहलानी,विजय दुसेजा,

नवीन कलवानी,प्रकाश जज्ञासी,गोपाल कलवानी,डा.मनोज चौकसे,रवि कलवानी,हीर कलवानी,विक्की माखीजा नें अपनी गरिमामय उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया
कार्यक्रम के अंत में राजकुमार कलवानी ने कार्यक्रम को अपनी गरिमामय उपस्थिति से सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया
वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार कलवानी जी को इस स्मारिका के विमोचन समारोह की हमर संगवारी परिवार की ओर से भी बहुत-बहुत बधाइयां एवं शुभकामनाएं
