बिलासपुर, अगस्त 2026/ पाम एनक्लेव सोसाइटी, सरकंडा बिलासपुर में स्थापित किए जा रहे टाटा पावर सोलर प्लांट की पहल को कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय कदम बताया है।
पाम एनक्लेव सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल ने आज कलेक्टर संजय अग्रवाल से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें सोलर प्लांट के 29 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल में विद्युत कुमार साहा, आर.के. गांगुली एवं श्री प्रवीण अवस्थी तथा भट्ट एंटरप्राइजेज की ओर से उचित सूद, श्री चाहत जय एवं श्री रेयांश गुप्ता शामिल रहे।प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र भी सौंपा।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सोसाइटी द्वारा सौर ऊर्जा को अपनाने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि सौर ऊर्जा स्वच्छ, पर्यावरण-अनुकूल और ऊर्जा संरक्षण का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि सरकार भी सौर ऊर्जा के अधिकाधिक उपयोग को प्रोत्साहित कर रही है। ऐसे में आवासीय सोसाइटी और संस्थानों द्वारा सौर ऊर्जा को अपनाया जाना हरित एवं टिकाऊ विकास की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है।
पाम एनक्लेव सोसाइटी में स्थापित किया जा रहा यह सोलर प्लांट बिजली की खपत और ऊर्जा व्यय को कम करने के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देगा। इससे सोसाइटी के निवासियों को ऊर्जा बचत का लाभ मिलने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सकारात्मक योगदान होगा।
