रीवा 27 अगस्त। आगामी नवदुर्गा के अवसर पर संस्कृतिधानी रीवा नगर के हृदय स्थल पदमधर पार्क में आगामी 17 अक्टूबर से चार दिवसीय पदमधर पार्क गरबा महोत्सव-2026 के लिये हिन्दू धर्म परिषद सबसे बड़ा पंडाल सजायेगा। ज्ञातव्य है कि 1999 में यही से गरबा उत्सव की शुरूआत संस्थापक वैद्य बटुक प्रसाद त्रिपाठी एवं नारायण डिगवानी द्वारा की गई थी जो आज समूचे विन्ध्य में लोकप्रिय हो चुका है। परिषद के अध्यक्ष ऋषिशंकर मिश्रा, संयोजक सुमित माँजवानी, सहसंयोजक उमेश कुशवाहा ने आगामी दिनो में मनाये जाने वाले धार्मिक उत्सवों गणेशोत्सव, नवदुर्गा, दीपावली के भव्य आयोजन कराये जाने आयोजन समिति का गठन किया है। जिसके मार्गदर्शन एवं सहयोग से नगर के कलाकारों को प्रदर्शन के लिये आकर्षक और खुलामंच दिया जायेगा। इसी मंच पर पुरानी पीढ़ी ने शुरूआत की थी और उनके बच्चे आज पूरी तैय्यारी के साथ भाग लेते है। इसमें रिदम म्यूजिकल ग्रुप द्वारा देवी जागरण भजन प्रस्तुत किये जायेगे।
घोषित आयोजन समिति में मार्गदर्शक डॉ0 सी.बी.शुक्ला, डॉ0 के0के0परौहा, डॉ0 ज्योति सिंह, डी.पी.सिंह परिहार, डॉ0 नरेश बजाज, डॉ0 राहुल मिश्रा, डॉ0 राजनारायण तिवारी, इंजी0 एल.एम.सिंह, जगजीवनलाल तिवारी, पन्नालाल अवस्थी, डॉ0 दीपक अग्रवाल, डॉ0 अरूण अग्रवाल, एस.पी.तिवारी, पूर्व ना0नि0आयुक्त अवधेश श्रीवास्तव, पूर्व कुलगुरू डॉ0 एन.पी.पाठक के साथ संरक्षक विजय मोहन तिवारी, केदार गुप्ता एड0, डॉ0 विनोद तिवारी, राकेश अग्रवाल, रामकृष्ण अग्रवाल, डॉ0 देवेश कुमार सोनी, पियूषेन्द्र त्रिवेदी, आर.बी.द्विवेदी, रेवाशंकर अवस्थी, विजय पाण्डेय अविराज, रमेश सोनेता, अवनीश शर्मा, पियूष मिश्रा, इंजी0 राजेश श्रीवास्तव, दिलीप लेखवानी, परसराम कोटवानी, गिरधारी लाल गंगवानी, बी.के.प्रकाश, विजय तमेर, डॉ0 शुभम मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह एड0, संजय सिंह चौहान, सुनील सिंह बद्रिका मोटर्स, आनंद बडकुड़, राजेश जयपुरिया, ओम प्रकाश गुप्ता, पमन मंशानी, रमेश गुप्ता पेट्रोल पम्प, राहुल खंडेलवाल, विक्की काकवानी, वरूण प्रधान, सरदार बेलौंहा, महेश आहूजा, संतोष ताम्रकार, सुरेश आहूजा, सुशील कुंगवानी, शंकर कृष्णानी, दीपक मदान, मनोहर मोटवानी, अनिल बुधवानी, गोधू भाई को पहली सूची में शामिल किया है। सबको समर्पित योगदान से ऐतिहासिक आयोजन की तैय्यारी प्रारंभ कर दी गई है।
प्रेषक- सुमित माँजवानी
