चकरभाठा। सिंधु अमरधाम आश्रम चकरभाठा में आज कैट के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोरबा जिला प्रभारी किशोर पंजवानी का सम्मान किया गया। आश्रम के पीठाधीश संत श्री लालदास साई जी एवं सेंट्रल पूज्य पंचायत बिलासपुर के पूज्य मुखी साहेब श्री विनोद मेघानी ने किशोर पंजवानी का सम्मान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर किशोर पंजवानी जी ने संत श्री लालदास साई जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो नया दायित्व मिला है, उसके लिए आज साई जी का आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें नई ऊर्जा और संबल मिला है। उन्होंने कहा कि साई जी के आशीर्वाद से वे अपने प्रभार के क्षेत्र में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए और अधिक उत्साहित हैं।
किशोर पंजवानी ने कहा कि समाज के वरिष्ठ संतों एवं पूज्यजनों का आशीर्वाद हमेशा मार्गदर्शन और प्रेरणा देता है। उन्होंने विश्वास जताया कि मिले दायित्व को पूरी ईमानदारी से निभाते हुए व्यापारियों और समाज के हित में सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।
इस दौरान आश्रम एवं समाज से जुड़े श्रद्धालु और गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।
