कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) छत्तीसगढ़ एवं आयकर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘एक प्रदेश, एक दिन, एक संवाद’ थीम के तहत “व्यापारी कर संवाद” कार्यशाला का भव्य आयोजन होटल सैफरन, पुराना बस स्टैंड में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बिलासपुर के बुधवारी बाज़ार अध्यक्ष नितिन छाबड़ा , बिलासपुर मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष नानक राम खटूजा , प्रताप चौक व्यापारी संघ से दयानंद तीर्थानी , लोरमी मेडिकल टिम अध्यक्ष मिंटू छाबड़ा, सचिव राजेंद्र साहू एवं कैट महिला टिम से फिरोज आलिम, बबीता ताम्रकर,बिंदु सिंह कुचवाहा, दया सिंह एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों से जुड़े लगभग 100 से अधिक प्रमुख व्यापारी शामिल हुए और टैक्स नियमों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों का लाभ उठाया।कैट के राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा, प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल, सुरेंद्र अजमानी, बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह, कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, संगठन महामंत्री परमजीत उबेजा, प्रमोद वर्मा, प्रवीण सलूजा, हरदीप होरा तथा विष्णु गुप्ता , श्रीकांत पांडे पूर्व युवा अध्यक्ष नमित सलूजा , भरत केरवानी अरविंद वर्मा , विदुत मंडल , सुनील रॉय, ने संयुक्त रूप से बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को टैक्स नियमों के प्रति जागरूक करना और उनकी शंकाओं का मौके पर ही समाधान करना था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री लैजू जैकब (ACIT-1 (1), बिलासपुर, आयकर विभाग) और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ आयकर अधिकारी श्री प्रभु दयाल सिंह, श्री सुनील कुमार सिंह एवं टीडीएस (TDS) अधिकारी श्री अवनीश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।संवाद के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने व्यापारियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि वे बिना किसी भय के अपना व्यापार करें। अधिकारियों ने विशेष रूप से सलाह दी कि इन्कम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय मुख्य रूप से 5 बड़ी बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की स्क्रूटनी या परेशानी से बचा जा सके। इसके साथ ही उन्होंने व्यापारियों को अपने टैक्स मित्र/सलाहकार से निरंतर संपर्क में रहकर कार्य करने की समझाइश दी।कार्यक्रम के अंत में कैट बिलासपुर के जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, संगठन महामंत्री परमजीत उबेजा एवं कैट परिवार ने कार्यशाला को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों, व्यापारियों और आयकर विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण माहौल में हाई-टी (High Tea) के साथ हुआ।
