समाज का नाम रोशन करने वाले जनप्रतिनिधियों को दी गई हार्दिक बधाई
अजमेर। अजमेर नगर निगम चुनाव में सिंधी समाज के नौ प्रत्याशियों ने पार्षद पद पर जीत दर्ज कर समाज का नाम रोशन किया है। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद सिंधी समाज में खुशी का माहौल है। समाज के विभिन्न वर्गों ने नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
विजयी सिंधी पार्षदों में हेमलता खत्री, संदीप माखीजानी, रमेश चेलानी, विकास लालवानी, कुमार लालवानी, सुनील मोतियानी, ईश्वर टहिलयानी, रश्मि हिंगोरानी और विनोद आसनानी शामिल हैं।
समाजजनों ने कहा कि इन जनप्रतिनिधियों की सफलता सिंधी समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित पार्षद अपने-अपने वार्डों में नागरिक सुविधाओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देंगे।
सिंधी समाज की ओर से सभी नौ विजयी पार्षदों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
