लोक कल्याणार्थ होगा एक हजार एक सौ ग्यारह कुंडी श्री गायत्री महायज्ञ का विशाल आयोजन।

खंडवा (म.प्र.) : लोक कल्याणार्थ हेतु हमारी संस्कृति द्वारा आयोजित सात दिवसीय एक हजार एक सौ ग्यारह कुंडी श्री गायत्री महायज्ञ का विशाल आयोजन श्रावण सुदी पंचमी 23 जुलाई से श्रावण सुदी ग्यारस 29 जुलाई तक होने जा रहा है। जिसमें देश भर से एक हजार एक सौ ग्यारह पंडितों द्वारा श्री गायत्री महायज्ञ संपन्न करवाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए आयोजन के प्रमुख पंडित गुणवंतराय चौरे एवं निर्मल मंगवानी ने बताया कि श्री गायत्री महायज्ञ का यह विशाल धार्मिक आयोजन गोटा गोदरेज गार्डन सिटी के पास, एसजी हाईवे, अहमदाबाद गुजरात में होगा। इस आयोजन में एक हजार एक सौ ग्यारह पंडितो द्वारा श्री गायत्री महायज्ञ का विधि विधान पूर्वक कार्य संपन्न करवाया जाएगा। इस महायज्ञ को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने हेतु भारत के पंडितों का रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुका है। इस महायज्ञ में योगदान देने हेतु पं. गुणवंतराय चौरे पी गुजराती खंडवा से संपर्क कर शीघ्र ही अपना रजिस्ट्रेशन करवा ले। हमारी संस्कृति संस्था के प्रमुख दर्पण पंड्या, शैलेश पंड्या एवं समिति सदस्यों ने आयोजन का लाभ लेने की अपील की।