बिलासपुर, :
व्यापार विहार स्थित युवा समिति द्वारा आयोजित भव्य माता जागरण कार्यक्रम में व्यापारिक संगठन कैट (CAIT) बिलासपुर के जिला अध्यक्ष एवं नेहरू युवा केंद्र , युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य हीरानंद जयसिंह , अपनी पूरी टीम के साथ सम्मिलित हुए। समिति के विशेष आमंत्रण पर पहुँचे कैट प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप खेंडेलवाल, जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह , कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ,और उनके सहयोगियों ने माँ भगवती के दरबार में मत्था टेका और शहर की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।
भजन गायिका शहनाज़ अख्तर से की मुलाकात
जागरण के दौरान देश की सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज़ अख्तर ने अपनी सुमधुर और ओजस्वी आवाज से समां बांध दिया। कैट बिलासपुर के अध्यक्ष और उनकी टीम ने कार्यक्रम में विशेष रूप से शिरकत करते हुए सुप्रसिद्ध गायिका शहनाज़ अख्तर से मुलाकात की। उन्होंने शहनाज़ अख्तर का बिलासपुर की धरा पर स्वागत किया और उनके भक्तिमय भजनों की सराहना की।
आयोजकों को दी शानदार और सफल आयोजन की बधाई
कैट अध्यक्ष ने इस भव्य और अनुशासित आयोजन के लिए कैलाश मलघानी, राजेश गंगवानी और युवा समिति, व्यापार विहार के पदाधिकारियों और सभी सदस्यों को हृदय से बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संचार करते हैं। इतनी बड़ी संख्या में उमड़े जनसैलाब के बीच इतनी सुव्यवस्थित व्यवस्था के लिए युवा समिति के सभी सदस्य प्रशंसा के पात्र हैं। कैट टीम ने इस शानदार और सफल आयोजन की जमकर सराहना की।
इस अवसर पर कैट बिलासपुर के जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, श्रीकांत पांडे, उपाध्यक्ष प्रवीण सलूजा , हरदीप होरा, मंत्री मुकेश लालचंदानी, कैलाश भीमनानी के साथ संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और व्यापार विहार के प्रतिष्ठित व्यापारी भारी संख्या में उपस्थित रहे।
– धन्यवाद
भवदीय,
हीरानंद जयसिंह
जिला अध्यक्ष
कैट (CAIT)बिलासपुर
संपर्क नंबर: 9827108951
