
रतनपुर / बिलासपुर:
ऐतिहासिक नगरी रतनपुर स्थित सिद्धपीठ माँ महामाया मंदिर में आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का एक भव्य और अनुपम दृश्य देखने को मिला। यहाँ आदिवासी समाज के साथ मिलकर एक विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस धार्मिक व सांस्कृतिक यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रांजल आनंद ने आदिवासी समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर सहभागिता निभाई। सभी ने पारंपरिक उल्लास के साथ माँ महामाया के दरबार में पहुँचकर माथा टेका और विधि-विधान से दर्शन कर क्षेत्र की सुख-शान्ति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
पुलिस प्रशासन के प्रति जताया गहरा आभार:
इस विशाल आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बिलासपुर पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रबंधों की सराहना की गई।
प्रांजल आनंद और संपूर्ण आदिवासी समाज ने शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सुरक्षित आयोजन संपन्न कराने के लिए बिलासपुर पुलिस प्रशासन का दिल से आभार व्यक्त किया है।
यह आयोजन आपसी प्रेम, भाईचारे और प्रशासनिक सहयोग का एक बेहतरीन उदाहरण बना।
