
बिलासपुर। दुर्गा विसर्जन के अवसर पर बिलासपुर में मूर्ति स्थापना, स्थल सजावट एवं झांकी प्रदर्शन में भाग लेने वाली विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर आयोजक , गुल्लू मल फर्नीचर एवं सर्व धर्म सेवा समिति की ओर से नगर की विभिन्न समितियों के अध्यक्षों एवं सदस्यों को नारियल, माला, चुनरी और शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान मूर्ति सजावट, स्थल सजावट एवं झांकी प्रदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली समितियों को शील्ड, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। आयोजकों ने सभी समितियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों में समितियों की सहभागिता से शहर में भक्तिमय वातावरण के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है।कार्यक्रम में सर्व धर्म सेवा समिति के अध्यक्ष श्री रामचंद्र हिरवानी, उपाध्यक्ष श्री विमल किशोर मरावी एवं कोषाध्यक्ष श्री नानकराम नागदेव सहित समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों को पुरस्कृत किया गया।सम्मानित एवं पुरस्कृत समितियों में श्री शहीद चंद्रशेखर आजाद दुर्गोत्सव समिति, मध्य नगरी दुर्गोत्सव समिति, बालक नव दुर्गा उत्सव समिति तेलीपारा, नवीन दुर्गा उत्सव समिति तेलीपारा, मां बम्लेश्वरी दुर्गा उत्सव समिति, जय मां काली दुर्गा उत्सव समिति, नव किशोर दुर्गोत्सव समिति, नव युवक दुर्गोत्सव समिति एवं बंधु मंडल दुर्गोत्सव समिति, डीजे में मां शितला को पुरस्कृत किया गया सहित अन्य समितियां शामिल रहीं।आयोजन के माध्यम से दुर्गा उत्सव समितियों के योगदान को सराहा गया और धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में उनके प्रयासों को सम्मान दिया गया।
