
लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्पबिलासपुर। बहतराई स्थित जिला भाजपा कार्यालय, बिलासपुर (ग्रामीण) में जिला स्तरीय ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की आगामी रूपरेखा एवं कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा, संवैधानिक मूल्यों की प्रतिष्ठा और जनहित के संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं एवं चुनाव आयोग के विरुद्ध फैलाए जा रहे भ्रम और भ्रामक प्रचार का तथ्यात्मक एवं मजबूती से जवाब देना अभियान की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए संवैधानिक संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना आवश्यक है।बैठक में अभियान को प्रभावी बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। भाजपा पदाधिकारियों ने अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर (ग्रामीण) प्रभारी श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव,बेलतरा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में अभियान को लेकर आगामी रणनीति पर चर्चा करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया गया।
