
रीवा 27 अक्टूबर। मानस मंडल के आमंत्रण पर नगर की अग्रणी धार्मिक संस्था हिन्दू धर्म परिषद का इस वर्ष पहले दीवाली मिलन शरद महोत्सव का भव्य आयोजन आगामी 18 अक्टूबर को सायं 06 बजे से मानस भवन के सभागार में आयोजित किया जायेगा। दीप प्रज्जवलन एवं आतिशबाजी के साथ शुभारंभ होगा। पहले सत्र में रिदम म्यूजिकल ग्रुप एवं संगत बैंड की जुगुलबन्दी में गायक कलाकारों द्वारा अपने गीतों से खुशियॉ बॉटी जायेगी। दूसरे सत्र में नगर के नामी डॉस ग्रुपों के द्वारा अपनी यादगार नृत्य प्रस्तुतियॉ पेश की जायेगी। तीसरे सत्र में नगर के छः स्कूलों के प्रबन्धको को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों की शिक्षा देने के निमित्त सम्मानित किया जायेगा। अंत में प्रतिभागी कलाकारों को पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किये जायेगे। मिष्ठान वितरण के साथ दीवाली मिलन एवं शरद महोत्सव का आयोजन कराये जाने की तैय्यारियॉ प्रारंभ कर दी गई है। संस्थापक नारायण डिगवानी एवं अध्यक्ष संजय तिवारी मुन्नू के मार्गदर्शन में आजीवन संरक्षक एवं कार्यक्रम संयोजक अविराज ने जानकारी देते हुये बताया कि इस आयोजन को पहली बार बड़े पैमाने पर करने की शुरूआत की जा रही है। श्री अविराज ने बताया कि इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों को शामिल होने आमंत्रित किया जायेगा। संगठन प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव को अतिथियों के स्वागत-सम्मान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रिदम म्यूजिकल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ0 विनोद तिवारी ने आयोजन को यादगार बनाने उत्कृष्ठ प्रस्तुतियो के लिये वरिष्ठ कलाकारों को आमंत्रित किया है।प्रेषकअविराज कार्यक्रम संयोजकसंस्थापक हिन्दू धर्म परिषद
