
बिलासपुर। BNI बिलासपुर द्वारा आयोजित एक शानदार एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम में देश के सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक एवं बिजनेस कोच डॉ. उज्ज्वल पाटनी ने शिरकत की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को उनके विचारों और अनुभवों से बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला।जीसमें प्रमुख रूप से उपस्थित थे बिलासपुर के कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी, रजनेश सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी प्रवीण झाडॉ. उज्ज्वल पाटनी ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन के माध्यम से सफलता के प्रति सकारात्मक सोच रखने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और जीवन में निरंतर बेहतर करने का संदेश दिया। उन्होंने अपने अनुभवों और व्यावहारिक सीख के जरिए बताया कि सही दृष्टिकोण, मजबूत इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल की जा सकती हैं।कार्यक्रम में शामिल लोगों ने उनके विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और जीवन एवं व्यवसाय में सफलता के नए दृष्टिकोण प्राप्त किए। यह आयोजन ज्ञान, अनुभव और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहा।इस शानदार एवं ज्ञानवर्धक आयोजन के लिए BNI बिलासपुर की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया गया।
