
विकासखंड कोटा अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय केकराडीह में पदस्थ नवाचारी शिक्षक नारायण सिंह नायक जी को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक नवाचारों और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए “शिक्षक प्रतिभा अकादमिक छत्तीसगढ़ 2026” से सम्मानित किया गया। शिक्षक प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा 31 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर के पं. देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की उपस्थिति में उन्हें सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने विद्यालय में बच्चों के लिए मुस्कान पुस्तकालय का निर्माण, कर अध्ययन के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए हैं। साथ ही बच्चों में स्वयं सीखने की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से नियमित रूप से गतिविधि आधारित शिक्षण, बाल कैबिनेट, बाल मेला ईको क्लब,fln कीट, संपर्क कीट, जादुई पिटारा,स्मार्ट कक्षा का संचालन, बच्चों में बचत की आदत विकसित करने बचत बैक, स्वच्छता की आदत विकसित करने साबुन बैंक तथा विज्ञान एवं गणित के प्रयोग सम्बन्धी स्वयं से कई सहायक शिक्षण सामग्री बनाकर नवाचारों को बढ़ावा दिया है। इन प्रयासों से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक और रचनात्मक ढंग से सीखने का अवसर मिल रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर संकुल विद्यालय परिवार केकराडीह एवं ब्लाक मे हर्ष एवं गौरवान्वित है। कोटा ब्लॉक के शिक्षा अधिकारी श्री गोपाल दुबे विकास खंड श्रोत समन्वयक श्री प्रमोद शुक्ला, प्राचार्य श्री एस के पैकरा समन्वयक श्री मनीराम उइके प्रधान पाठक श्री अजय डहरिया श्री मती रेखा मरकाम श्री राम लाल चंद्रा सहित समस्त शिक्षक एवं शाला परिवार ने श्री नायक जी के इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।।श्री नायक जी को पूर्व में भी छत्तीसगढ़ शासन शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा गौरव अलंकरण शिक्षा दूत, जिला उत्कृष्ट शिक्षक , एफ एल एन वारियर्स का सम्मान दिया जा चुका है l
