
भागचंद पंजवानी बोले – पटाखों का कारोबार नहीं, पिता की विरासत और ग्राहकों की सेवा है हमारा उद्देश्य;
बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए ग्रीन पटाखों की भरपूर वैरायटी उपलब्ध
बिलासपुर। दिवाली का त्योहार हो और पटाखों की बात न हो, ऐसा संभव नहीं है। न्यायधानी बिलासपुर में दिवाली के अवसर पर लगने वाले अस्थायी पटाखा बाजार में इस बार भी ओम फटाका ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सिम्स के सामने रिवर रोड स्थित अरपा नदी के किनारे दुकान नंबर 2 और 3 पर ओम फटाका में बच्चों से लेकर बड़ों तक की पसंद के अलग-अलग प्रकार के पटाखे उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि यहां प्रदूषण मुक्त ग्रीन पटाखों के साथ दमदार क्वालिटी और वाजिब दाम पर ग्राहकों को पटाखे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
पटाखा संगठन के संरक्षक एवं ओम फटाका के संचालक भागचंद पंजवानी ने हमर संगवारी से खास बातचीत में बताया कि पटाखे बेचना उनके लिए केवल व्यवसाय या आमदनी का जरिया नहीं, बल्कि उनके पूज्य पिताजी की विरासत और सेवा का माध्यम है। उनके पिताजी ने इस कार्य की शुरुआत की थी। उनके स्वर्गवास के बाद उन्होंने इस परंपरा को आगे बढ़ाने का जिम्मा संभाला और आज उनका बेटा तथा पोता भी इस काम में उनका पूरा सहयोग कर रहे हैं। इस तरह दादा से लेकर पोते तक परिवार की तीन पीढ़ियां इस परंपरा को निभा रही हैं।
भागचंद पंजवानी कहते हैं कि उनके लिए यह केवल पटाखों की दुकान नहीं, बल्कि पांच दशकों से कायम ग्राहकों के भरोसे, विश्वास, प्यार और अपनेपन का रिश्ता है। यही रिश्ता उन्हें हर साल दिवाली के समय यहां दुकान लगाने के लिए प्रेरित करता है। आज भी शहर ही नहीं, बल्कि दूर-दराज से लोग विशेष रूप से ओम फटाका में पटाखे खरीदने पहुंचते हैं। आम नागरिकों के साथ बड़े व्यापारी और अधिकारी भी यहां के नियमित ग्राहक हैं। वे इसका पूरा श्रेय अपने पूज्य पिताजी के आशीर्वाद और उनके द्वारा बनाए गए विश्वास को देते हैं।
उन्होंने बताया कि हम ग्राहकों को केवल ग्राहक नहीं, बल्कि अपने परिवार का सदस्य मानते हैं। इसी भावना के साथ हर साल कुछ नया और बेहतर लाने का प्रयास किया जाता है। इस बार भी बच्चों से लेकर बड़ों तक की पसंद को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग वैरायटी के उच्च गुणवत्ता वाले पटाखे, ग्रीन पटाखे और विभिन्न रेंज के आकर्षक विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। खास बात यह है कि सभी प्रकार के पटाखे एक ही छत के नीचे मिल रहे हैं और उनके दाम भी सामान्य एवं वाजिब रखे गए हैं।
भागचंद पंजवानी का कहना है कि जब हमारा उद्देश्य सेवा करना है, तो हम ग्राहकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ क्यों डालें। दुकान संचालन का खर्च निकालकर ग्राहकों को उचित और कम दाम पर पटाखे उपलब्ध कराने का प्रयास रहता है। यही वजह है कि पांच दशक से ग्राहकों के साथ बना यह रिश्ता आज भी लगातार मजबूत हो रहा है।
व्यवहार में सरलता, मिलनसार स्वभाव, हंसमुख व्यक्तित्व और लोगों के प्रति अपनापन भागचंद पंजवानी की पहचान है। शायद यही वजह है कि उन्होंने अपने व्यवहार और प्रेम से ग्राहकों के दिलों में एक अलग स्थान बनाया है। उनके बड़ों द्वारा शुरू की गई परंपरा को आज उनका बेटा और पोता भी पूरे उत्साह से आगे बढ़ा रहे हैं।
ओम फटाका की ओर से शहरवासियों से अपील
इस दिवाली पर पटाखों की खरीदारी के लिए ओम फटाका जरूर आएं। यहां बच्चों से लेकर बड़ों तक की पसंद, अलग-अलग वैरायटी, ग्रीन पटाखे, दमदार क्वालिटी और वाजिब दाम पर उपलब्ध हैं।
ओम फटाका – शॉप नंबर 2 एवं 3
संचालक : भागचंद पंजवानी
स्थान : सिम्स के सामने, रिवर रोड, अरपा नदी के किनारे, बिलासपुर।
50 साल का विश्वास, तीन पीढ़ियों का साथ और ग्राहकों से परिवार जैसा अपनापन – यही है ओम फटाका की पहचान।
