बिलासपुर। दीपावली के पावन पर्व पर वरिष्ठ समाजसेवी प्रवीण झा ने अपने परिवार के साथ हर्षोऊलास एवं उत्साहपूर्वक दीपोत्सव मनाया। इस अवसर पर उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ खुशियों भरे यादगार पल बिताए और दीपों के इस पावन त्योहार को आपसी प्रेम, सौहार्द एवं उल्लास के साथ मनाया।दीपावली के अवसर पर प्रवीण झा ने समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। मां लक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रहे तथा हर घर खुशियों और सकारात्मक ऊर्जा से रोशन हो।उन्होंने कहा कि त्योहार हमें परिवार के साथ समय बिताने, आपसी प्रेम बढ़ाने और समाज में भाईचारे एवं सद्भावना का संदेश देने का अवसर प्रदान करते हैं।इस अवसर पर परिवार के साथ बिताए दीपावली के खूबसूरत पलों की झलकियां भी साझा की गईं, जो रिश्तों की आत्मीयता और पारिवारिक खुशियों को दर्शाती हैं।वरिष्ठ समाजसेवी प्रवीण झा ने एक बार फिर सभी प्रदेशवासियों के सुखमय, मंगलमय एवं समृद्ध जीवन की कामना की।
