*

*मुखी मुरलीधर केवलानी जी को हजारो ने दी सिंधु पैलेस, रायपुर मे भावभीनी श्रद्धांजलि
रायपुर। शांति नगर, शंकर नगर पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष, प्रमुख समाजसेवी एवं व्यापारी जगत के प्रेरणास्रोत *स्व. मुखी श्री मुरलीधर केवलानी जी* का 10 नवम्बर 2026 मंगलवार को स्वर्गवास हो गया था।उनकी पगड़ी रस्म का कार्यक्रम 12 नवम्बर 2026 गुरुवार को सिंधु पैलेस,शंकर नगर रायपुर में अत्यंत श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।इस अवसर पर सामाजिक, व्यापारिक, राजनीतिक एवं सभी समाजों के हजारों गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर दिवंगत मुरलीधर केवलानी की आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व. मुखी मुरलीधर केवलानी का व्यक्तित्व धैर्य, त्याग, निष्ठा और परोपकार का संगम था। वे पंचायत की आन, समाज की शान और व्यापारी जगत की पहचान थे।कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने कहा “वे केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि संपूर्ण सिंधी समाज की एकता और संस्कृति के स्तंभ थे। पंचायत संगठन को उन्होंने नई दिशा दी।” “व्यापारी जगत ने अपना सच्चा मार्गदर्शक और ईमानदारी की मिसाल खो दी है।” प्रेममय, दयालु, शांत स्वभाव, व्यवहार कुशलता, पारिवारिक भावना, सबके प्रति वात्सल्य भाव, सामाजिक चेतना और बहुमुखी प्रतिभा युगों तक स्मरणीय रहेगी।”राजनीति से ऊपर उठकर समाज सेवा करने वाले विरले व्यक्तित्व थे। उनका आशीर्वाद सदैव हम सभी पर बना रहेगा।”समस्त पूज्य सिंधी पंचायत, शांति नगर एवं श्याम शंकर नगर के सदस्यों सहित राजनीतिक ववसायने एक विभिन्न समाजों के सदस्यों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। श्रद्धांजलि देने वालों में अशोक नैनवानी, विधायक पुरंदर मिश्रा, श्रीचंद सुंदरानी, सतीश थौरानी, अमर परवानी, कुलदीप जुनेजा, आनंद कुकरेजा, महेश दरयानी, अमर गिदवानी,अजीत कुकरेजा, महेश रोहरा, मोहन आहूजा, अमर बजाज, प्रकाश जादवानी, अशोक माखिजा,भरत रामानी, लधाराम नैनवानी मुरलीधर शादीजा,शामनलाल खुबचंदानी, प्रहलाद शादिजा, राजकुमार बजाज, सतीश छुगानी, सुरेश पिंजानी, टीकम नागवानी, विजय नाथानी, बल्लू आठवानी, चंदर विधानी, देवानंद शर्मा, अमित आहूजा, विकास सुखवानी, इत्यादि सहित सैकड़ो नागरिकों ने श्रद्धांजलि दी ।
