
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के बिलासपुर आगमन पर गीतांजलि नगर रोड की बदहाली के संबंध में ज्ञापन सौंपने हेतु शांतिपूर्ण तरीके से पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर जा रहे थे।लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा हमें अंदर जाने से रोक दिया गया और मुख्यमंत्री जी से मुलाकात तक नहीं करने दी गई। जनहित के मुद्दे पर अपनी बात रखने के लिए पहुँचे जनप्रतिनिधियों को रोकना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। अंततः तहसीलदार महोदया ने ज्ञापन स्वीकार किया तथा इसे मुख्यमंत्री जी तक पहुँचाने का आश्वासन दिया।शहर कांग्रेस कमिटी के मंडल अध्यक्ष राहुल वाधवानी ने स्पष्ट एवं कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि यदि गीतांजलि नगर रोड का निर्माण जल्द से जल्द प्रारंभ नहीं किया गया, तो आगामी दिनों में शहर में किसी भी मंत्री के आगमन पर सड़क पर उतरकर उग्र धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जनता की आवाज़ को दबाने की कोशिशों से हमारा संघर्ष रुकने वाला नहीं है।ज्ञापन सौंपने के दौरान शहर कांग्रेस कमिटी के मंडल अध्यक्ष राहुल वाधवानी, वार्ड क्रमांक 34 की पार्षद रीता शंकर कश्यप, वार्ड क्रमांक 40 के पार्षद ओम कश्यप, वाजिद अली, खुशाल मेंढे, ज्ञानेंद्र देवांगन, औन रिजवी, अखिलेश तिवारी, विक्की आहूजा, सिद्धांत केशु पांडेय सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

