
मंगलवारा पुलिस ने बसों से अवैध वसूली करने वाले यासीन मजिस्ट्रेट को दबोचा।जवाहर चौक से मंडीदीप रूट की बसों को बनाता था निशाना।बस संचालकों को डराकर रोजाना रुपयों की वसूली का आरोप।वसूली से इनकार पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी।अनवर खान की शिकायत पर मंगलवारा थाने में दर्ज हुई थी FIR।यासीन के साथ नसीम ब्रेकर, शानू और शादाब के नाम भी शिकायत में शामिल।पुलिस ने महज 12 घंटे में मुख्य आरोपी यासीन को घेराबंदी कर पकड़ा।27 साल के यासीन के खिलाफ भोपाल के अलग-अलग थानों में करीब 30 अपराध दर्ज।अन्य वारदातों में संलिप्तता की भी आशंका, पुलिस को पूछताछ में मिल सकते हैं अहम सुराग।थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी की टीम की कार्रवाई, आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
