
भाई अमनप्रीत सिंह जी (पांवटा साहिब वाले) सजाएंगे कीर्तन दरबार, 6 दिसंबर को गुरु का अटूट लंगर होगा
बिलासपुर। सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं मानवता, प्रेम, भाईचारे और सदभावना का संदेश देने वाले श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व गुरुद्वारा साहिब आदर्श कॉलोनी, बिलासपुर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर 4, 5 एवं 6 दिसंबर 2026 को तीन दिवसीय कीर्तन दरबार का आयोजन किया जा रहा है।आयोजन के अंतर्गत विशेष रूप से पांवटा साहिब वाले भाई अमनप्रीत सिंह जी अपनी मधुर गुरुवाणी एवं कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार 4 एवं 5 दिसंबर को रात्रि 8:30 बजे से 10 बजे तक कीर्तन दरबार सजेगा। वहीं 6 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन होगा।तीनों दिन गुरुवाणी, शबद-कीर्तन और गुरु की महिमा का गुणगान किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा संगत को उनके बताए सत्य, सेवा, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देना है।कार्यक्रम के मुख्य सेवादार भाई जसपाल सिंह रवि एवं भाई राजा सिंह जी ने समस्त साध-संगत से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने तथा गुरुवाणी का लाभ लेने की अपील की है।6 दिसंबर को कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जाएगा। समस्त आयोजन गुरुद्वारा साहिब आदर्श कॉलोनी, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में संपन्न होगा।भवदीयविजय दुसेजा
