बिलासपुर : पूज्य सिंधी पंचायत रामा वेली एवं आशीर्वाद रैली के द्वारा हर माह की तरह इस माह भीहर्षोल्लास के साथ चंद्र महोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत रात्रि 8:30 श्री भगवान झूलेलाल साईं जी की मूर्ति पर फूलों की माला पहना कर दीप प्रज्वलित करके आरती की गई एवं पल्लव पाया गया, उसके उपरांत महिला विंग के सदस्यों द्वारा भक्ति भरे भजनों एवं बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भगवान श्री झूलेलाल जी से संबंधित प्रस्तुत किया गया। जिसमें छोटे बच्चों ने उत्साह उमंग के साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में श्री झूलेलाल साईं जी का भोजन प्रसाद भंडारा समाज के सभी सदस्यों के लिए किया गया। चंद्र महोत्सव कार्यक्रम में समाज के पुरुष वर्ग महिला वर्ग एवं बच्चों की उपस्थिति सराहनीय रहती है एवं प्रयास रहता है कि हर मां चंद्र महोत्सव कार्यक्रम को और विस्तार एवं भव्यता के साथ उसे मनाया जाए जिससे हमारी सभ्यता एवं हमारी संस्कृति हमारी सिंधी भाषा का महत्व एवं विस्तार होता रहे। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में पूज्य सिंधी पंचायत रामा वेली व आशीर्वाद वैली के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
