सतना । सिंधु एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कोटवानी एवं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद पंजवानी ने सतना के समाजसेवी विजय कुमार वाधवानी विक्की को सिंधु एकता मंच का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया सिंधु एकता मंच की शुरुआत से ही विजय कुमार वाधवानी विक्की संस्था में सक्रिय थे जिसको देखते हुए लगातार चौथी बार उन्हें राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। विजय वाधवानी के पुनः राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनने पर इष्ट मित्रों सहित कई समाजसेवी संस्थाओं ने प्रसन्नता ब्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है ।