आर्ट ऑफ लिविंग परिवार बिलासपुर चेप्टर के सदस्यो द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आज सुबह श्रमदान कर संकल्प लिया गया कि हम अपने घर व व्यावसायिक प्रतिष्ठान अथवा कार्य क्षेत्र के आस पास के वातावरण को स्वच्छ रखने हेतु सदैव सजग रहेंगे और अपने पास पड़ोसियों और परिजनो को भी स्वच्छता बनाए रखने हेतु प्रेरित करेंगे ~
इस अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डा कृतिका ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शरीर तभी स्वस्थ रहेगा जब आस पास का वातावरण स्वच्छ हों अतः प्रसूता माताओं को इस और विशेष ध्यान देना चाहिए स्वस्थ शिशु उन्नत भारत का प्रतीक है `~
आज के इस स्वच्छता अभियान कार्य में मातृ शक्ति किरण सुल्तानिया , नेहा जय जेठमलानी , ज्योति मंगलानी खुशबु कृष्णानी , शिखा मंगलानी , डा कृतिका ने कार्य स्थल पर स्थित होटल खोमचे ठेले में दिहाडी मजदूरी करने वाले वर्ग में साफ सफाई के लिए हैंड वाश , सेनेटाइजर व साबुन टिकिया का वितरण किया इस कार्य में नरेश सुलतानिया, अनिल लालवानी, मनौज सरवानी , सच्चानंद मंगलानी , चंदर मंगतानी , यश , संजीव अग्रवाल , ऋतिक रोहरा , विकास सुलतानिया व रेखा आहुजा , राजेश खरे , वरुण मंगलानी तथा सतरान जेठमलानी का विशेष योगदान रहा।