देश में अनेक सामाजिक संस्थाएं हैं जो जनहित समाज हित के लिए अनेक परोपकारी कार्य करते आ रहे हैं इसी प्रकार अनेक संस्थाएं ऐसी भी हैं जो उन परोपकारी कार्य को निरंतर जारी रखने के लिए उत्साह वर्धन करती है एवं उनका सम्मान कर आगे भी अनेक अनुकरणीय कार्य के लिए प्रेरित करती है इसी क्रम में भारतीय मीडिया फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा स्थानीय लखीराम ऑडिटोरियम में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अनेक समाज सेवी संस्थाओं का सम्मान किया गया इसी क्रम में नगर की समाजिक संस्था सिंधु कल्चरल एलायंस फोरम ने भी समाज के हित में अनेक अनुकरणीय कार्य किए हैं इस आयोजन में संस्था के अध्यक्ष डा.हेमंत कलवानी का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया एवं उन्हें आगे भी जनहित मे सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित किया.इस अवसर पर डा. कलवानी ने कहा कि यह सामान पूरी संस्था का सम्मान है और हमारी यह संस्था अनेक वर्षों से सामाजिक कार्य करती आ रही है आगे भी निरंतर कार्य करते रहेंगे इस कार्यक्रम में संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित थे एवं सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है