विश्व के 163 देशों में विश्व शांति व सदभाव के लिए प्रतिबद्ध आध्यात्मिक संस्था आर्ट ऑफ लिविंग की स्थानीय इकाई द्वारा आयोजित 6 दिवसीय हैप्पीनेस कोर्स का समापन आई किड्स किंगडम स्कूल करबला रोड में संपन्न हुआ `~
इस कोर्स में प्रतिभागियों को शक्तिशाली सुदर्शन क्रिया ध्यान प्राणायाम और ज्ञान रूप चाबियां दी गई जिससे वह किसी भी परिस्थिति का मजबूती से सामना कर सकते हैं ~
इस कोर्स में नीट की तैयारी कर रही छात्रा जिज्ञासा ने अपना अनुभव बताया कि मेरा सर दर्द जो बहुत समय से था वह कोर्स के दौरान ही ठीक हो गया मेरी नींद बहुत अच्छी हो गई ~
स्कूल से रिटायर टीचर सुनीता जी ने अपना अनुभव बताया कि मुझ में बहुत तनाव था कोरोना कॉल के दौरान मैंने अपने परिवार के लोग को खोया जिससे मैं आज तक उभर नहीं पाई थी इस कोर्स ने मुझे बहुत गहरा विश्राम दिया है मैं तनाव से अपने आप को मुक्ति पा रही हूं मेरा मन बहुत शांत हुआ है ~
ग्रहणी मनीषा सलूजा जी ने बताया कि मुझ में बहुत सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं मेरा गुस्सा कम हुआ है लोगों और परिस्थितियों को स्वीकार करना मेरे लिए आप आसान हो गया है बाकी प्रतिभागियों का अनुभव भी बहुत अच्छा रहा ~
उपरोक्त जानकारी देते हुए संस्था के वरिष्ठ साधक सतराम जेठमलानी ने बताया कि इस आध्यात्मिक कोर्स के प्रशिक्षक प्रीतपाल सिंह और सहयोगी वॉलिंटियर इंजीनियर अंकित दवे और साधक गण थे।