पूज्य सिंधी पंचायत रामा वैली व आशीर्वाद वैली के द्वारा प्रत्येक माह चंद्र महोत्सव का आयोजन किया जाता है इस 14 नवंबर को चंद्र के दिन एक साल पूर्ण होने के अवसर पर चंद्र महोत्सव व बाल दिवस के उपलक्ष में एक शाम सांई झूलेलाल के नाम सत्संग कीर्तन का आयोजन किया गया है बाबा आनंद राम दरबार के सांई कृष्ण दास जी के द्वारा अपनी अमृतवाणी में संध्या 7:00 बजे सत्संग भजन कीर्तन से साध संगत को निहाल करेंगे रात्रि 9:00 बजे आम भंडारे का आयोजन किया गया है इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में पंचायत के सभी सदस्य जन लगे हुए है