महेश सुखरामनी के प्रयासों से यात्री निवास गार्डन में लगाया गया दर्शक फलक, पूर्व उपमहापौर विनोद तलरेजा का मिला सहयोग।

लेखराज मोटवानी : उल्हासनगर।पैनल नंबर 6 के पूर्व नगरसेवक महेश सुखरामनी के प्रयासों से यात्री निवास गार्डन में दर्शक फलक लगाया गया है इससे पैनल वासियो को वायु गुणवंता और महानगरपालिका द्वारा किए जा रहे कार्य के विषय में लोगों को जानकारी उपलब्ध हो पाएगी और स्थानीय लोग इसका भरपूर सहयोग ले पाएंगे। इसको क्लीन एअर प्रोग्राम अंतर्गत हवा की गुणवत्ता जांचने के लिये दर्शक फलक कहा जाता है। यह कार्य भाजपा के पूर्व नगरसेवक महेश सुखरामनी के प्रयासों से उल्हासनगर मनपा आयुक्त अजीज शेख द्वारा किया गया है। इस दर्शक फलक लगवाने मे पूर्व उपमहापौर विनोद तलरेजा का भी विशेष प्रयास शामिल था और यह काम विनोद तलरेजा और महेश सुखरामनी के प्रयासों से आज सफल हुआ है। महेश सुखरामनी ने कहा कि इस दर्शक फलक की वजह से वायु की गुणवंता और मनपा द्वारा किये जा रहे कार्यो और अन्य सुविधा की जानकारी स्थानीय लोगो को उपलब्ध हो पाएगी और सभी लोगो को सही जानकारी मिल पाएगी और वह सभी चीजों का लाभ ले पाएंगे । इस कार्य के लिए महेश सुखरामनी ने मनपा प्रशासन और मनपा आयुक्त अजीज शेख को धन्यवाद कहा है और उम्मीद की है कि मनपा प्रशासन का पैनल नंबर 6 में ऐसा ही सहयोग मिलता रहेगा जिससे कार्यो में और भी तेजी आ सके।