मनवानी फिल्म्स का एक शाम प्रतिभाओ के नाम 2024 संपन्न
रविंद्र भवन को चारों और घेर रखा था घने कोहरे और कपकपी ने अंदर जगमगाती इंद्रधुनषी रोशनी से गरम होता समां
कड़कड़ाती ठंड में चलता रहा मनवानी फिल्मस का नव वर्ष सेलेब्रेशन २०२४
विट्ठल भाई पटेल अवार्ड 2024 हरगोविंद विश्व को मिला
रंगबिरंगी खुशबुओं से महकता हुआ माहौल, संगीत की स्वर लहरों पर भाव मुद्रा में गायन एवं नृत्य साथ ही फैशन शो का अदभुद आयोजन अक 16 वां वर्ष । म्यूज़िक पर नाचते नन्हे कदम तो कहीं सिंगर की सुरीली आवाज़ में गूजंते मीठे स्वर । रैंप पर चलती तरुंडाई नव वर्ष का दर्शको ने लिया भरपूर आनंद । यह नज़ारा था एक शाम प्रतिभाओ के नाम नववर्ष 2024 के आगमन की बेला में इस संगीतमय माहौल पर बरसता हुआ सदभाव एवं समाजसेवियों, पत्रकारों का सम्मान ।
सागर। रविंद्र भवन में दोप 2 बजे शुरू हुए रंग बिरंगे परिधानों से सजे बच्चों एवं युवाओं की सुरीली आवाज का जादू जब मनवानी फिल्म्स एवं सिंधु संस्कार द्वारा आयोजित ‘‘एक शाम प्रतिभाओं के नाम’’ नव वर्ष सेलिब्रेट 2024 में बिखरा तो वहां उपस्थित जन समूह मंत्रमुग्ध नज़र आया । सिंगिंग, डांसिंग एवं फैशन शो प्रतियोगिता रविन्द्र भवन के सभागार में आयोजित की गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों में श्रीमती प्रतिभा चौबे, डॉ.सुरेशचंद रावत, सुरेश मोहनानी, निर्मल भोले, सिंधी पंचायत अध्यक्ष भीष्म राजपूत, राजेश मनवानी, सतीश पाठक, एड.वीनू राणा, मनोज जैन, लद्धाराम पंजवानी, प्रतिभागियों व अभिभावकों ने माँ सरस्वती, भगवान हनुमान जी एवं सांई बाबा के चित्र व गोविंदराम जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर वेद मंत्रोचार के साथ आचार्य महेश दत्त त्रिपाठी वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद ने मां वीणा पानी की पूजा कराई प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस समारोह के अतिथि जिला अंत्योदय समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौबे, पूर्व विधायक सुनील जैन और समाजसेविका निधि जैन, पलाश चौबे, प्रवीण रिछारिया, सुरेश मोहनानी, चम्पक भाई जैन, सतीश पाठक, निर्मल भोले, पप्पू तिवारी थे । कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती सुनीता जैन व स्वाति जैन ने निराले अंदाज़ में किया ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा की सागर में नए नए प्रतिभागियों को मंच देना व विट्ठल भाई पटेल अवार्ड, समाजसेवियों का सम्मान, पत्रकारों का सम्मान मनवानी फिल्म्स के अवार्ड से सम्मानित करना में राजेश मनवानी को बधाई देता हूँ और उनकी टीम को शुभकामनाये देता हूँ, सुरेश मोहनानी, मनोज जैन (आदर्श रेसीडेंसी) ने कहा की मनवानी फिल्म्स छिपी हुई प्रतिभाओं को उचित मंच देने के लिए निरंतर भव्य आयोजन कर संभागीय प्रतिभाओं को सम्मानित कर मानव समाज को आनंदित कर रहे हैं। डॉ. सुरेशचंद रावत, सतीश पाठक पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष भीष्म राजपूत ने कहा की हमारे बुंदेलखण्ड में अनेक ऐसी हस्तियां है जो देश में अपना नाम रोशन कर रही है। उन्हें तराशने का काम मनवानी फिल्मस् की टीम निरंतर सागर संभाग में कर रही है। हम ऐसे फिल्म निर्देशक राजेश मनवानी को हर संभव प्रोत्साहन देने तत्पर है ।
खाद्य विभाग अधिकारी राकेश अहिरवार ने कहा की देश में विशेषकर सागर में कला प्रतिभाओ की कमी नहीं है । हमारे सागर से अनेक हस्तिया बॉलीवुड में तथा साहित्य के क्षेत्र में देश विदेश में अपनी धाक जमा चुकी है पर उन्हें सरकारी प्रोत्साहन के साथ समुदाय के सहयोग की महती आवश्यकता है, समाजसेविका श्रीमती प्रतिभा चौबे ने कहा की पिछले सोलह वर्षो से भाई राजेश मनवानी अपने सहयोगियों के साथ कलाकारों को उचित मंच देने के साथ ही समाजसेवियों को भी सम्मानित कर रहे है । सिंधी पंचायत अध्यक्ष भीष्म राजपूत,निर्मल बोले, चम्पक भाई जैन, एकता समिति के रसीद भाई ने कहा की मनवानी फिल्म्स नए नए कलाकारों को मंच देकर उन्हें प्रोत्साहित कर रहे है में उन्हें साधुवाद देता हूँ ।
कार्यक्रम का दूसरा दौर शाम 5 बजे दीप प्रज्वलन पूर्व विधायक सुनील जैन व निधि जैन के साथ सुरेश मोहनानी, राजेश मनवानी, हरगोविंद विश्व, डॉ.गजाधर सागर, अजय मोहनानी, सतीश पाठक, डॉ.सुरेशचंद रावत, नारायणदास निरंकारी, पलाश चौबे, प्रवीण रिछारिया, सुनील मनवानी ने किया ।
एक से बढ़कर एक परिधान में सजे हुए कलाकारों ने किया रैम्प वॉक, प्रतिभाएं हुई सम्मानित
मनवानी अवार्ड के फैशन शो में प्रतिभागियों ने दिखाए हुनर
सागर । रविवार को मनवानी फिल्म्स सिन्धु संस्कार द्वारा आयोजित फैशन शो में मनवानी फिल्म्स अवार्ड का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से जिले की 20 से ज्यादा मॉडल्स ने जब मंच पर रैम्प वॉक करते हुए जलवे बिखेरे तो लोगों ने उनकी जमकर सराहना की।
महिलाओ और बेटियां आत्मनिर्भर बनकर सागर का नाम रोशन करें: राजेश मनवानी
प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही सभी प्रतिभागियों को उपहार दिए गए प्रतिभागियों की बेटियां अपना कॅरियर बनाने के लिए प्रेरित हो। उन्हें बड़े शहरों की तरह सागर में ही मंच उपलब्ध कराया गया ।
इसके बाद सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमे उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वालो व पत्रकारों का सम्मान एवं अवार्ड दिए गए। और साथ ही साथ पूर्व मंत्री, वरिष्ठ गीतकार विट्ठल भाई पटेल अवार्ड बुंदेली कवि, गायक, बुंदेली संस्कृति साधक हरगोविंद विश्व जी को कार्यक्रम के दौरान मनवानी फिल्म्स सिन्धु संस्कार एवं अतिथियों द्वारा दिया गया । डॉ. एन.डी. मनवानी स्मृति अवार्ड डॉ.सुरेशचंद रावत, मनवानी फिल्म्स अवार्ड समाजसेवी गोलू रिछारिया को मिला सुरेश मोहनानी व सिंधी पंचायत अध्यक्ष भीष्म राजपूत, पलाश चौबे, प्रवीण रिछारिया, श्रीमती प्रतिभा चौबे, सतीश पाठक, अनिल गंगवानी, अजय मोहनानी, मनोज जैन को भी सम्मानित किया गया ।
स्वागत उद्बोधन राजेश मनवानी ने दिया।
सिंगिंग ए ग्रुप में प्रथम आदिश्री, दूसरे नंबर पर अमरीन, चार्वी जैन तीसरे नंबर पर मानसी व संस्कार झा ग्रुप बी में प्रथम आयुषी विश्वकर्मा दूसरे नंबर पर भूमि जोशी तीसरे नंबर सक्षम रावत और आकाश सेन ग्रुप सी में प्रथम श्याम सुन्दर सेन दूसरे नंबर पर श्रीमती श्रुतिकीर्ति चतुर्वेदी, तीसरे नंबर देवेंद्र दुबे व नवीन मोटवानी रहे। विशेष पुरस्कार विजेता सोनी को मिला। इसके निर्णायक सुश्री सीमा सेन, सईद खान, ऐश्वर्या दुबे
डांस ए ग्रुप में प्रथम राजवंश दूसरे नंबर पर मानवी और देवीशी तीसरे नंबर पर राजवीर, माहिका बी ग्रुप में प्रथम अभिराज और महक सोनी दूसरे नंबर पर विनय व काव्या तीसरे नंबर पर अनन्या, साक्षी एवं नीतिज्ञा इसके निर्णायक दीपाली चंदानी, मोनी मिश्रा, वंदना लालवानी थी ।
फैशन शो में बेस्ट परफॉमेन्स यादवी खरे बेस्ट एक्सप्रेशन वैष्णवी जैस्वाल बेस्ट कास्ट्यूम महक राजपूत बेस्ट पर्स्नाल्टी ऐश्वर्या राजपूत बेस्ट वाक महक सोनी बेस्ट कैटवॉक जैसिका सोनी थी । इसके निर्णायक सुश्री श्वेता ठाकुर, मोनी मिश्रा, श्रीमती माया जैस्वाल व श्रीमती दीपा ठाकुर, सोनाली कटारिया, श्रेया त्रिपाठी थी।
इसके बाद प्रस्तुतियों का दौर में शकील खान, एन.आर. श्रीवात्रि, कृष्णा रैगर, अहलकोन हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, आर्मी स्कूल, हर्षित खटीक, भावेश पटेल, अक्षय चौबे, सूर्यांश सेन, ऋतिक, रौनक, विजवंश, साक्षी एवं नीतिज्ञा, मनवानी फिल्म्स की विशेष प्रस्तुति मुंबई से आये रोहित डांसर ने देकर दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। मनवानी फिल्म्स की प्रस्तुतियों में दिनेश खरे और अर्चना प्यासी ने आपकी आँखों में कुछ महके हुए से राज है, अनिल गंगवानी ऐश्वर्या दुबे ने अपने प्यार के सपने सच हुए, वादा तो निभाया ओ मेरे राजा, सईद भाई और सीमा सेन ने परदेशिया ये सच है पिया, अनिल गंगवानी विजेता सोनी ने साथिया नहीं जाना की दिल न लगे सुन्दर गाने गाकर दर्शको का मन जीत लिया ।
इस मौके पर सिंधी पंचायत अध्यक्ष भीष्म राजपूत, नारायणदास निरंकारी, गुलाब निरंकारी, सुरेश मोहनानी, डॉ. सुरेशचंद रावत, मनोज जैन (आदर्श रेसीडेंसी), चंद्रकांत भाई पटेल, सुनील मनवानी, रवि सुंदरानी, अजय पंजवानी, चम्पक भाई, रसीद भाई, विनोद आहूजा, सईद खान, श्रीमती सीमा सेन, सुश्री श्वेता ठाकुर, सुश्री दीपाली चंदानी, सुनील मनवानी, आशीष चावला, रुपेश मनवानी, शंकर मोटवानी, समाजसेवी नारायण जैन, ऐश मनवानी, अजय मोहनानी, कमल हिंदुजा, निर्मल भोले, तारिक भाई, राकेश अहिरवार, विनोद लालवानी, राजेश, उमेश समैया, मुकेश परयानी, अनिल लालवानी सहित गणमान्य जन उपस्थित था ।