तेलीबांधा गली न.1 निवासी श्री नानक राम निरंकारी जी का गत 26 जनवरी को निधन हो गया था, मानव सेवा के हित में उन्होंने देहदान का संकल्प लिया था, परिवार के सदस्यों ने उनके इस निर्णय का सम्मान करते हुए संस्था बढ़ते कदम से संपर्क किया। संस्था ने श्री नानकराम निरंकारी का पार्थिव शरीर श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, नया रायपुर को सौंपा
मधुर श्री राम धुन सुनने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
चिकित्सा क्षेत्र में सहायता हेतु एक वर्ष पूर्व अशोका रत्न, खमहारडीह निवासी श्रीमती शांति देवी खटवानी जी ने बढ़ते कदम के माध्यम से अपने देहदान की घोषणा की थी, कल 27 जनवरी को उनका दुखद निधन हो गया था, मानव सेवा के हित में परिवार के सदस्यों ने उनके इस निर्णय का सम्मान किया, एवं शरीरदान का निर्णय लिया। उनका पार्थिव शरीर आज श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, नया रायपुर सौंपा गया
महामृत्युंजय मन्त्र सुनकर अपने दुःख दूर करें , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
बढ़ते कदम संस्था ब्रह्मलीन महात्मा नानकराम निरंकारी जी एवं माताजी श्रीमती शांतिदेवी खटवानी जी को शत् शत् नमन करती है और परिवार को दुख की इस घड़ी में सांत्वना प्रदान करते हुए परिवार को मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में योगदान हेतु साधुवाद प्रदान करती है, परिवार ने देहदान कर समाज को मानवता एक संदेश भी दिया है
संस्था द्वारा आज तक 186 देहदान एवं 718 नेत्रदान करवाए जा चुके हैं