बिलासपुर : प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना शुरू की गई है योजना के सफल क्रियान्वयन को लेेकर जिले में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शासन के सभी संबंधित विभाग योजना के क्रियान्वयन को लेकर तत्परता से जुटे है। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिनें योजना का लाभ दिलाने के लिए महिलाओं को सहयोग दे रही है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
राज्य सरकार की महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजना महतारी वंदन को लेकर वनांचल ब्लाक कोटा में महिलाओं के बीच जबरदस्त उत्साह है। महिलाएं सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में आगे आ रही हैं। पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा योजना के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां ग्रामीण महिलाओं को दी जा रही है। ब्लाॅक कोटा के ग्राम अमने की सचिव श्रीमती स्मिता पाण्डेय ने बताया कि महतारी वंदन योजना के लिए उनके द्वारा सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजांे के विषय में ग्रामीण महिलाओं को जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम अमने में योजना को लेकर महिलाएं बेहद उत्साहित है और बड़ी संख्या में केन्द्र पहुंच कर फार्म भर रही हैं।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
ग्राम पंचायत हिर्री की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती गीता मरकाम ने कहा कि वे शासन की इस महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन में अपनी भागीदारी निभा रही है और निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना का फार्म भरने में महिलाओं की मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना से निश्चित रूप से महिलाओं के आर्थिक स्तर में सुधार होगा। योजना के तहत आवेदन भरने पहुंची बुजुर्ग महिला फूलकुंवर ने कहा कि सरकार से मिलने वाली सहायता राशि को वह अपने खान-पान और स्वास्थ्य पर खर्च करेंगी जिससे उनके परिवार को सहयोग मिलेगा और वह स्वयं अपने खर्च का वहन कर पाएंगी। उन्होंने इस संवेदनशील पहल के लिए सरकार का आभार जताया।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs