रायपुर/ कटनी : मध्यप्रदेश के जमीन कारोबारी सुशील मोटवानी को अपने हुस्न और प्रेमजाल में फंसाकर करोड़ों रुपए की ब्लैकमेलिंग करने वाली रायपुर की विवाहित महिला के बैंक लॉकर की जांच की गई, जिसमें लाखों के एफडी के साथ सोने के आभूषण मिले हैं, जिसे जप्त कर लिया गया है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
ब्लैकमेलिंग के इस चर्चित प्रकरण में कटनी के जमीन कारोबारी सुशील मोटवानी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद माधव नगर कटनी पुलिस रायपुर की विवाहित आरोपी महिला रीत बलवानी को गिरफ्तार करने के लिए कई बार उसके घर पर दबिश दे चुकी थी, लेकिन पुलिस को हमेशा खाली हाथ लौटना पड़ा। गिरफ्तारी के बढ़ते दबाव के कारण आरोपी महिला रीत बलवानी जबलपुर हाईकोर्ट में सरेंडर कर जमानत के लिए अर्जी दी थी, लेकिन न्यायालय ने जमानत अर्जी खारिज कर 21 नवम्बर को जेल भेज दिया था। लगभग 45 दिन जेल में रहने के बाद आरोपी महिला को जनवरी में न्यायालय से सशर्त जमानत मिली। इसी मामले में कटनी न्यायालय के आदेश पर रीत बलवानी के रायपुर में बैंक लॉकर की जांच की गई थी, जिसमे 6 लाख की एफडी और सोने के आभूषण मिले हैं।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
जमीन कारोबारी सुशील मोटवानी ने एफआईआर में बताया था कि रीत बलवानी ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ कई बार देश-विदेश की हवाई यात्रा कर चुकी है। और ब्लैकमेंलिंग कर उससे घर, कार, आभूषण नगदी सहित करोड़ों रुपए ले चुकी है। मोटवानी ने बताया है कि मुझसे लिए रुपयों से ही रीत बलवानी ने 70 लाख का रायपुर में घर, 19 लाख की कार 40 लाख की एफडी, 45 लाख के आभूषण ले चुकी है, जिसके 1 करोड़ 80 लाख रुपए के बैंक ट्रांजेक्शन के पूरे साक्ष्य न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
सुशील मोटवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि रीत बलवानी, उसके पति विशाल बलवानी सहित उनके सगे सम्बंधी गिरोह बनाकर मोटी आसामी को फंसाकर ब्लैकमलिंग का काम करते हैं। और रीत बलवानी के पति विशाल बलवानी पर पिछले साल दुष्कर्म का प्रकरण भी दर्ज किया गया था, जिसमे वह अबतक फरार है। इसी प्रकरण में उमरिया न्यायालय ने विशाल की अग्रिम जमानत भी ख़ारिज कर दी है। जिसके बाद मध्यप्रदेश की उमरिया पुलिस विशाल बलवानी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw