लेखराज मोटवानी : दिनांक 17 अप्रैल 2024 को रामनवमी एवं संत सखी बाबा आसूदाराम जी के जन्मोत्सव के पवित्र अवसर पर पूज्य शिव शान्ति संत आसूदाराम आश्रम साहिब लखनऊ में आदर्श सिंधी सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ I
उक्त सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 7 विवाह, शांतिकुंज, गायत्री परिवार, हरिद्वार की साधकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के माध्यम से सम्पन्न हुए I
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
सभी नवदम्पत्तियों को परम पूजनीय संत साईँ चांड्रू राम साहिब जी के आशीर्वाद के साथ सिंधी समाज की विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से गृहस्थी प्रारंभ करने हेतु उपहार भी प्राप्त हुए I
उक्त कार्यक्रम शहज़ादा साईं मोहन लाल जी के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ I
कार्यक्रम में लखनऊ की कई पंचायतों एवं सामाजिक संगठनों की आदरणीय पदाधिकारी गण एवं सदस्यगण उपस्थित थे I