
रीवा 10 अक्टूबर। मॉ भगवती की आराधना पर्व शारदेय नवरात्रि के अवसर पर सिन्धु यूथ विंग द्वारा घोघर रीवा स्थित मूक बधिर एवं नेत्रहीन कन्या छात्रावास में महाअष्टमी के पावन अवसर पर छात्रावास की कन्याओं का विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर उपहार भेट किये गये। मातृशक्ति नगर पुलिस अधीक्षक शिवाली तिवारी व मशहूर भजन गायिक लता लालवानी (दिल्ली) द्वारा छात्रावास में मातारानी की प्रतिमा के समक्ष पूजन अर्चन कर वहा पर निवासरत कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनके पैर धोकर, तिलक लगाकर सिर में ओढनी(चुनरी) पहनाकर पूजन किया गया तथा कन्याओं को रूचिकर भोजन कराया गया। उपहार स्वरूप मातृशक्ति द्वारा कन्याओं को फल, मिष्ठान एवं उपयोगी सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक शिवाली तिवारी ने बालिकाओं एवं महिलाओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभिमनयु ऑपरेशन के बारें में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में सिटीकोतवाली के टी.आई. अरविन्द सिंह राठौर अपने समस्त स्टाफ के साथ, सिन्धु यूथ विंग महिला शाखा की मातृशक्तियां एवं सिन्धु यूथ विंग के सदस्यगण उपस्थित रहे।
उक्त आशय की जानकारी सिन्धु यूथ विंग के महासचिव गिरीश जिवनानी ने प्रेस विज्ञप्ति में दी है।